Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Stock Market Live Updates today 12 January 2025 Sensex and nifty rises on early stage
Stock Market Today: बाजार का बुरा दौर जारी, सेंसेक्स 604 अंक टूटा, निफ्टी 0.75% की गिरावट

Stock Market Today: बाजार का बुरा दौर जारी, सेंसेक्स 604 अंक टूटा, निफ्टी 0.75% की गिरावट

संक्षेप:

Stock Market Closing Today: सेंसेक्स 0.72 प्रतिशत या फिर 604.72 अंक की गिरावट के साथ 83,576.24 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी50 आज शुक्रवार को 193.55 अंक या फिर 0.75 प्रतिशत की गिरावट के बाद 25683.30 अंक पर बंद हुआ है।

Jan 09, 2026 03:41 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार ने आज फिर से निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 0.72 प्रतिशत या फिर 604.72 अंक की गिरावट के साथ 83,576.24 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी50 आज शुक्रवार को 193.55 अंक या फिर 0.75 प्रतिशत की गिरावट के बाद 25683.30 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 25623 अंक और सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 83,402.28 अंक रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:5 दिन में 2200% टूटा सेंसेक्स, जानें बाजार के इस भारी गिरावट के पीछे की वजहें

Stock Market Live Updates Today 9 January 2026 @12.56 Pm: स्टॉक मार्केट की स्थिति आज अच्छी नहीं है। शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स 640.56 अंक या फिर 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83540.40 अंक पर और निफ्टी 0.73 प्रतिशत या फिर 189.30 अंक टूटने के बाद 25687.55 अंक पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर छाई अनिश्चितता की वजह से घरेलू बाजार की स्थिति काफी खराब हो गई है। बता दें, गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से घरेलू बाजार में 3367.12 करोड़ रुपये की बिक्री की गई थी।

Stock Market Live Updates Today 09 Jan 2026 @ 11.57 am: शेयर बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 5वें कारोबारी दिन गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। घरेलू शेयर बाजारों अमेरिकी टैरिफ की चिंता सता रही है। सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत या फिर 403.57 अंक की गिरावट के साथ 83,777.39 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 0.50 प्रतिशत या फिर 128.50 अंक की गिरावट के साथ 25,748.35 अंक पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, सेंसेक्स आज के दिन के उच्चतम स्तर से 500 अंक टूट चुका है।

Stock Market Live Updates Today 09 Jan 2026 @ 11.11 am: स्टॉक मार्केट ने सुबह की शुरुआती बढ़त को बहुत के साथ गंवा दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर से गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 0.25 प्रतिशत या फिर 209.21 अंक की गिरावट के साथ 83,971.75 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 56.10 अंक या फिर 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,820.75 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

ये भी पढ़ें:कंपनी को JV में मिला ₹5400 करोड़ का काम, 4% उछला शेयर, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो

Stock Market Live Updates Today 09 Jan 2026 @opening bell: शेयर बाजार में आज भी गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 84022.09 अंक पर और निफ्टी 25,840.40 अंक पर खुला था। हालांकि, स्टॉक मार्केट तुरंत रिकवरी करने में सफल रहा है। सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत या फिर 138.29 अंक की उछाल के साथ 84,319.25 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 0.24 प्रतिशत या फिर 62.35 अंक की तेजी के साथ 25939.20 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनिनयों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। बीईएल, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इंफोसिस के शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें:खुल गया सरकारी कंपनी का IPO, 40% का फायदा दिखा रहा GMP, कीमत भी कम

कल शेयर बाजार में दिखी थी भारी गिरावट

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 780.18 अंक यानी 0.92 प्रतिशत लुढ़ककर 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 851.04 अंक तक गिरकर 84,110.10 के स्तर तक आ गया था। बीएसई पर कुल 3,158 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 1,039 शेयरों में बढ़त हुई और 170 शेयर अपरिवर्तित रहे।

वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 263.90 अंक यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 25,876.85 अंक पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी बिकवाली? GIFT Nifty से क्या मिल रहे संकेत

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, “बढ़ते भौगोलिक तनावों और वैश्विक व्यापार संबंधी चिंताओं के बीच बाजार का रुख कमजोर हुआ, जिससे कुल मिलाकर जोखिम उठाने की प्रवृत्ति प्रभावित हुई। विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली और रुपये की कमजोरी ने नकारात्मक रुझान को और बढ़ा दिया। वैश्विक संकेत मिले-जुले रहने और वित्तीय नतीजों के आने के साथ, कारोबारी गतिविधि सतर्क रही और मुख्य रूप से शेयरों तक ही सीमित रही।”

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,