Stock Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1122 अंक की गिरावट के साथ हुआ बंद
Stock Market Updates 4 March 2026:सेंसेक्स में आज बुधवार को 1.40 प्रतिशत या फिर 1122.66 अंक की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 79,116.19 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.55 प्रतिशत या फिर 385.20 अंक की गिरावट के बाद 24480.50 अंक पर बंद हुआ है।

Stock Market Crash Today: घरेलू शेयर बाजार आज का दिन एक बुरा सपना जैसा रहा है। सेंसेक्स में आज बुधवार को 1.40 प्रतिशत या फिर 1122.66 अंक की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 79,116.19 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.55 प्रतिशत या फिर 385.20 अंक की गिरावट के बाद 24480.50 अंक पर बंद हुआ है।
टाटा स्टील का शेयर आज 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं बाजार के बंद होने के समय पर एलटी का शेयर 4.57 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Stock Market Live Updates Today 4 March 2026 @1.38 Pm: शेयर बाजार में मामूली रिकवरी सुबह के मुकाबले देखने को मिली है। सेंसेक्स 1335.06 अंक या फिर 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 789000 के आस-पास ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 1.73 अंक या फिर 430.05 अंक की गिरावट के साथ 24435.65 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
साउथ कोरिया के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली
साउथ कोरिया के शेयर बाजार Kospi index में आज बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। Kospi index आज 12.60 प्रतिशत लुढ़क गया है। इस गिरावट के पीछे की वजह भी ईरान की तरफ से की जा रही लगातार बमबारी है। ईरान अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। जिससे लग रहा है कि आने वाले दिनों ने क्षेत्रों में और भीषण जंग ना शुरू हो जाए।
Stock Market Live Updates 4 March 2026: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1.96 प्रतिशत या फिर 1572.86 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 1.94 प्रतिशत या फिर 481.20 अंक की गिरावट के साथ 24,385.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। एक वक्त पर सेंसेक्स 1700 अंक से अधिक टूट गया था।
30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज बुधवार को 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 78528.82 अंक पर खुला है। वहीं, निफ्टी 24,388.80 अंक पर ओपन हुआ है। सेंसेक्स में इंफोसिस, एचसीएल और टीसीएस को छोड़कर बाकि सभी 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। एल एंड टी का शेयर 6 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। वहीं, टाटा स्टील के शेयरों में 4 प्रतिशत की गिरावट देखन को मिली है।
होली की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार खुला है। मार्केट में ईरान-इजरायल युद्ध का सीधार असर देखने को मिल रहा है।
सोमवार को बाजार में दिखी थी भारी गिरावट
शेयर बाजार में सोमवार को तेज गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 1,048 अंक का गोता लगा गया जबकि एनएसई निफ्टी 575 अंक के नुकसान में रहा।
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी पूंजी निकासी से भी निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,743.46 अंक यानी 3.37 प्रतिशत टूटकर 78,543.73 पर आ गया था। बाद में यह 1,048.34 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह, कारोबार के दौरान 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक यानी 2.28 प्रतिशत का गोता लगाकर 24,603.50 अंक पर आ गया था। बाद में यह 312.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक पर बंद हुआ।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



