Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Stock Market Live Today crashed today sensex and nifty recover bazar in green
Stock Market Today: शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक रहा आज का दिन, सेंसेक्स 843 अंक की तेजी के साथ बंद, निवेशक गदगद

Stock Market Today: शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक रहा आज का दिन, सेंसेक्स 843 अंक की तेजी के साथ बंद, निवेशक गदगद

संक्षेप:

  • Stock Market Today : आज 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 843.12 अंक या फिर 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,133.12 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 219.60 अंक या फिर 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,768.30 के साथ बंद हुआ है।

Dec 13, 2024 03:54 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock Market Today: शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी दिन तेज उछाल के साथ बंद हुआ। मार्केट जिस उत्साह के साथ बंद हुआ वह सुबह देखने को नहीं मिला था। घरेलू बाजार आज गिरावट के साथ खुले थे। एक वक्त तो ऐसा आया जब सेंसेक्स 1147 अंक से अधिक लुढ़क गया था। लेकिन फिर वहीं से बाजार में तेजी का रूख देखने को मिला है। आज 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 843.12 अंक या फिर 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,133.12 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 219.60 अंक या फिर 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,768.30 के साथ बंद हुआ है।

सेंसेक्स में आज सबसे बड़ी तेजी भारती एयरटेल में देखने को मिली है। कंपनी के शेयर अपनी 4 प्रतिशत की तेजी को शाम तक कायम करने में सफल रही। वहीं, कोटक महिंद्रा और आईटी के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ टाटा स्टील और इंडसइंट बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स में आज 340 कंपनियों के शेयर अपर सर्किट पर और 238 कंपनियों के शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए हैं। निफ्टी में 82 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट और 73 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

Stock Market Live News Updates 13 december 2.45 PM: शेयर बाजार ने अपनी बढ़त को कायम रखा है। सेंसेक्स दिन में 82,100.82 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचने में सफल रहा है। मार्केट क्लोजिंग के 45 मिनट पहले सेंसेक्स 708.97 अंक की तेजी के साथ 81,998.93 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 190.40 अंक या फिर 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,739.10 अंक पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई में टॉप 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

Stock Market Live News Updates 13 december 1.45 PM: शेयर बाजार ने आज शानदार रिकवरी की है। सेंसेक्स दिन में कल की क्लोजिंग के मुकाबले 1147 अंक गिरने के बाद 600 से अधिक अंक की बढ़त बनाने में सफल रहा है। बीएसई सेंसेक्स 625.21 अंक या फिर 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,843.24 पर और निफ्टी 0.63 प्रतिशत या फिर 155.30 अंक की बढ़त के साथ 24,704 पर ट्रेड कर रहा है।

भारती एयरटेल के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें, टाटा स्टील के शेयर 1 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

Stock Market Live News Updates 13 december 11.45 Am: शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। एक वक्त पर सेंसेक्स 1147 अंक तक और निफ्टी 337 अंक तक लुढ़क गया था। बाजार में गिरावट के पीछे की वजह डॉलर की मजबूती, चीन को लेकर अनिश्चितता आदि है। बाजार में भारी गिरावट की वजह से सेंसेक्स की लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप सुबह 110.35 मिनट पर 6.5 लाख रुपये तक घट गया था। हालांकि, बाजार में रिकवरी देखे को मिली है। इस समय सेंसेक्स 0.71 प्रतिशत या फिर 575.66 अंक की गिरावट के साथ 80,714.30 और निफ्टी 0.87 प्रतिशत या 213.10 अंक की गिरावट के साथ 24,335.60 पर बंद हुआ है।

Stock Market Live Updates 13 December 2024 @ 10.20 Am: शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 0.97 प्रतिशत या फिर 792.18 अंक की गिरावट के साथ 80,497.78 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,305.35 अंक पर आ गया है। सेंसेक्स में सिर्फ भारती एयरटेल को छोड़कर सभी 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे।

Stock Market Live Updates 13 December @ 9.39 Am: शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 565.40 अंक या फिर 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,724.56 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.64 प्रतिशत या फिर 156.90 अंक की गिरावट के साथ 24,391.80 पर ट्रेड कर रहा है।

Stock Market Live Today 13 December Opening: शेयर बाजार की स्थिति में आज भी कोई सुधार नहीं देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले हैं। बीएसई सेंसेक्स आज 81,212.45 पर खुला था। वहीं, निफ्टी 24,498.35 पर ओपन हुआ था। बाजार खुलने के बाद और नीचे लुढ़क गया। जिसकी वजह से सेंसेक्स 249.53 अंक और निफ्टी 59.55 अंक टूटा। बता दें, सेंसेक्स में आज टॉप 30 कंपनियों में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। इन कंपनियों में सबसे बड़ी गिरावट जेएसडब्ल्यू स्टील में देखने को मिली। कंपनी के शेयर 1.56 प्रतिशत तक सुबह टूट गए थे। वहीं, टाटा स्टील के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

कल का हाल?

गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 236 अंक टूट गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 93 अंक की गिरावट आई। एक्सपर्ट्स के अनुसार, दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भारी बिकवाली के अलावा रुपये में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से भी धारणा कमजोर हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 236.18 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 81,289.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 314.5 अंक तक गिरकर 81,211.64 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 93.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत गिरकर 24,548.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में गिरावट दर्ज की गई।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;