शेयर बाजार में गुरुवार को ठप रहेगी ट्रेडिंग, वजह क्या है?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों ने बकरी ईद के अवसर पर गुरुवार, 28 मई 2026 को शेयर बाजार में छुट्टी घोषित की है
शेयर बाजार में गुरुवार को ठप रहेगी ट्रेडिंग, वजह क्या है?

अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हर हफ्ते गुरुवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। ऐसे में निवेशकों को अब ट्रेडिंग के लिए शुक्रवार तक का इंतजार करना होगा। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

क्यों बंद रहेगा बाजार?

दरअसल, भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों ने बकरी ईद के अवसर पर गुरुवार, 28 मई 2026 को शेयर बाजार में छुट्टी घोषित की है। इसके तहत इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट में गुरुवार को कारोबार बंद रहेगा। वहीं, सुबह के सत्र में भी कमोडिटी डेरिवेटिव्स का कारोबार बंद रहेगा। बता दें कि मई के महीने में शेयर बाजार की दो छुट्टियां हैं। इस महीने BSE और NSE की पहली छुट्टी 1 मई को 'महाराष्ट्र दिवस' के अवसर पर थी। इस महीने शेयर बाजार की दूसरी छुट्टी 28 मई को होगी।

बकरी ईद की छुट्टी के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी 26 जून को मुहर्रम के मौके पर होगी। साल की दूसरी छमाही की बात करें तो 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा है। वहीं, 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बाजार बंद रहने वाला है।

शेयर बाजार का हाल

सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बीएसई का सेंसेक्स 141.90 अंक (0.19 प्रतिशत) गिरकर 75,867.80 अंक पर बंद हुआ। बीच कारोबार में यह ऊपर 76,224.68 अंक और नीचे 75,748.21 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 6.55 अंक यानी 0.03 फीसदी उतरकर 23,907.15 अंक पर रहा। दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन टूटे हैं।

एचडीएफसी बैंक का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया और सेंसेक्स की गिरावट में इसका सबसे अधिक योगदान रहा। इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट रही। वहीं, पावर ग्रिड और इटरनल का शेयर में भी 2 फीसदी से ज्यादा उछाल आया।

इसके अलावा, एनटीपीसी और टाटा स्टील में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। इंडिगो और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक मजबूत हुए। एशियन पेंट्स, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,