2026 में आएगा बड़ा मार्केट क्रैश? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, रॉबर्ट कियोसाकी बोले– ऐसे बनेंगे अमीर

Mar 29, 2026 04:45 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

रॉबर्ट कियोसाकी एक्स पर अपने पोस्ट में लिखते हैं, “1500 में नास्त्रेदमस ने और 1940 में Edgar Cayce ने 2026 में बाजार क्रैश की भविष्यवाणी की थी 2026 में आर्थिक मंदी आएगी।”

2026 में आएगा बड़ा मार्केट क्रैश? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, रॉबर्ट कियोसाकी बोले– ऐसे बनेंगे अमीर

Stock Market Prediction: 2026 का साल अबतक निवेशकों के लिए अबतक अच्छा नहीं रहा है। दुनिया भर में इस युद्ध की वजह से उथल-पुथल मची है। ऐसे उठा-पटक के बीच Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने निवेशकों के साथ कुछ सलाह साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के दौड़ में शामिल नहीं होना चाहता जो बाजार गिरे, निवेश करें और फिर प्रार्थना करें। रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया कि वो निवेश करना कहां पसंद करते हैं।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी होगी सच?

रॉबर्ट कियोसाकी एक्स पर अपने पोस्ट में लिखते हैं, “1500 में नास्त्रेदमस ने और 1940 में Edgar Cayce ने 2026 में बाजार क्रैश की भविष्यवाणी की थी 2026 में आर्थिक मंदी आएगी। मैं नहीं जानता है कि ऐसा होगा या नहीं ... अगर ऐसा होता है तो मुझे विश्वास है कि मैं और आप अमीर होंगे ना कि लाखों लोगों की तरह गरीब होंगे।”

कहां करें निवेश?

रॉबर्ट कियोसाकी कहते हैं कि मैं ऐसी जगह निवेश करना पसंद करुंगा जिसे फेड, सरकार और वाल स्ट्रीट प्रिंट ना करे सकें। कियोसाकी ने पोस्ट में लिखा कि उन्हें तेल, रियल एस्टेट, गोल्फ, सिल्वर, बिटक्वाइन, इथेरियम और फूड प्रोडक्शन में निवेशक करना पसंद है।

कहां से पैसा कमाते हैं रॉबर्ट कियोसाकी?

रॉबर्ट कियोसाकी अपने पोस्ट में लिखते हैं कि वो किताबें बेचकर पैसा कमाते हैं। उनकी किताब कैशफ्लो बोर्डगेम इस समय 50 से अधिक भाषाओं में है। उन्होंने आगे बताया कि मवेशियों को पालते हैं और फिर उन्हें बेच देते हैं। रॉबर्ट कियोसाकी कहते हैं, “में टैक्स और नॉर्थ में अपने तेल के कुओं से तेल बेचता हूं। 1500 प्रॉपर्टी से हर महीने किराया कमाता हूं। मैं सोना, चांदी, बिटक्वाइन और इथेरियम को बचा कर रखा है।”

किस जगह निवेश नहीं करते रॉबर्ट कियोसाकी?

उन्होंने अपने इसी पोस्ट में लिखा है कि वो ऐसी जगह पैसा इन्वेस्टमेंट नहीं करते हैं जिसे फेड, सरकार या फिर वाल स्ट्रीट छापता है। उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केट, यूएस बॉन्ड, म्यूचुअल फंड्स, ईटीएफ में निवेश और कैश बचाना उन्हें पसंद नहीं है।

रॉबर्ट कियोसाकी अपनी बात में जोड़ते हुए कहते हैं कि इस समय वॉरेन बफेट ने भी अरबों रुपये के शेयर बेच दिए। मौजूदा समय में वो 35 बिलियन डॉलर के कैश पर हैं। वो सस्ती कीमत पर एसेट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,