बुरे सपने जैसा बीता शेयर बाजार में यह हफ्ता, निवेशकों के डूबे ₹20 लाख करोड़
Why Stock Market Falling: शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। इस सप्ताब निफ्टी 50 इंडेक्स में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले 4 सालों में यह शेयर बाजार का सबसे बुरा सप्ताह रहा है। इससे पहले जून 2022 में घरेलू शेयर बाजार में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी।

Why Stock Market Falling: शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। इस सप्ताब निफ्टी 50 इंडेक्स में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले 4 सालों में यह शेयर बाजार का सबसे बुरा सप्ताह रहा है। इससे पहले जून 2022 में घरेलू शेयर बाजार में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी। बता दें, शेयर बाजार के इस हफ्ते भारी भरकम गिरावट की वजह से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये डूब गया। जब से मिडिल ईस्ट में युध्द शुरू हुआ है तब से निवेशकों ने घरेलू स्टॉक मार्केट में 33 लाख करोड़ रुपये गंवाए हैं।
गिरावट के पीछे की 2 बड़ी वजह
1-घरेलू स्टॉक मार्केट के लिए सबसे बड़ी टेंशन क्रूड ऑयल है। इसी वजह से शेयर बाजार में दबाव में है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 102 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। IEA ने 400 मिलियन बैरल तेल को रिलीज करने के बाद भी क्रू़ड ऑयल की कीमतें आसमान को छू रही हैं।
ईरान और अमेरिका दोनों की तरफ से युद्ध को समाप्त करने के लिए कोई ठोस कोशिश नहीं हो रही है। जिसकी वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रह सकती है। गोल्डमैन स्कैस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुला तो तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।
2- डॉलर का मजबूत होना
डॉलर अगर मजबूत होता है तो उसका बुरा असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ता ही है। खासकर एमर्जिंग मार्केट्स को। यूएस डॉलर इंडेक्स एक फिर से 100 के मार्क को क्रॉस कर गया है। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल इंडेक्स शुक्रवार यानी 4 प्रतिशत और पिछले एक हफ्ते में यह 5 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
डॉलर मजबूत होने के कारण मेटल की डिमांड में गिरावट आती है। इंटरनेशनल खरीदार इससे दूरी बना लेते हैं।
(शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


