शेयर बाजार की फिर बिगड़ी चाल, इस बार क्यों मचा है हाहाकार?

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • अमेरिका और भारत में सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है
  • विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली बाजार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है

sensex
स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में शुक्रवार की रिकवरी के बाद सोमवार को एक बार फिर भारी बिकवाली का माहौल लौट आया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 547.65 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,924.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह अपने हाई से 1000 अंक तक टूट गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 157.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत के नुकसान के साथ 22,363.35 अंक पर बंद हुआ। आइए जान लेते हैं कि बाजार में बड़ी गिरावट की वजह क्या है?

बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल

अमेरिका और भारत में सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 5.3 फीसदी के पार पहुंचने की खबरों ने निवेशकों का ध्यान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर खींचा। वहीं, भारत में 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 7.37 फीसदी तक पहुंच गई, जो करीब तीन साल का उच्च स्तर है। यह बढ़ोतरी RBI द्वारा बैंकिंग सेक्टर से अतिरिक्त लिक्विडिटी कम करने के उपायों की घोषणा के बाद हुई है। RBI ने कहा है कि 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पखवाड़े (दो हफ्ते की अवधि) से बैंकों को कैश रिजर्व रेशियो (CRR) की जरूरत का कम से कम 99% डेली बैलेंस बनाए रखना होगा, जो अब तक 90% था।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली बाजार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। अक्टूबर में विदेशी संस्थागत निवेशक की बिकवाली तेजी से बढ़ी है। विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में अब तक सिर्फ छह सेशन में 45,125 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं, जो सितंबर महीने में कुल 45,536 करोड़ रुपये की बिकवाली के लगभग बराबर है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने कहा कि अक्टूबर में FII की बिकवाली में तेजी के कारण 2026 में कुल FPI इक्विटी बिकवाली 3,60,952 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

- ईरान ने युद्ध खत्म करने के अपने प्रस्ताव पर अमेरिका के हालिया जवाब को नाकाफी बताते हुए खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उसने चेतावनी दी है कि अगर लड़ाई फिर से तेज हुई तो क्षेत्रीय डेटा सेंटरों और केबलों पर हमले हो सकते हैं। इस बीच, यमन के हूथी विद्रोहियों ने शनिवार को रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। सऊदी अधिकारियों ने रविवार को एयरपोर्ट पर हुए एक और हमले में भी लोगों के घायल होने की जानकारी दी।

- दलाल स्ट्रीट में गिरावट की एक वजह प्रॉफिट बुकिंग भी है। दरअसल, सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुए थे और आठ हफ्तों से जारी गिरावट का सिलसिला तोड़ा था जबकि बाजार में सावधानी बरतने की जरूरत वाले कई चुनौतीपूर्ण हालात भी थे।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर बाजार की फिर बिगड़ी चाल, इस बार क्यों मचा है हाहाकार?