शेयर मार्केट क्रैश: सेंसेक्स 1248 अंक लुढ़का, निफ्टी 384 अंक टूटकर बंद

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Crash Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेज गिरावट आई और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 1,248 अंक लुढ़क गया
  • वहीं एनएसई निफ्टी 384 अंक के नुकसान में रहा

stock market today
शेयर मार्केट लाइव टूडे

Stock Market Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेज गिरावट आई और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 प्रतिशत टूटकर 73,580.54 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,264.33 अंक की गिरावट के साथ 73,563.92 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 383.70 अंक यानी 1.64 प्रतिशत लुढ़क कर 23,063.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 29 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक 5.47 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 4.67 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 4.06 प्रतिशत, इंटरग्लोब एविएशन में 2.78 प्रतिशत, ट्रेंट में 2.75 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.31 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी का शेयर अपरिवर्तित रहा।

2:00 PM: शेयर मार्केट में सुनामी है। सेंसेक्स करीब 1228 अंक टूटकर 73600 पर आ गया है। बीएसई के 30 शेयरों वाले इस इंडेक्स में सभी स्टॉक्स लाल हैं। एनएसई का निफ्टी भी 375 अंक नीचे 23070 पर आ गया है। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह IRDAI का एक प्रपोजल है, जिसके बाद फाइनेंशियल कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। इस बिकवाली से 12 फाइनेंशियल स्टॉक्स की मार्केट कैप में लगभग ₹1.12 लाख करोड़ की कमी आई, जिसमें बजाज फाइनेंस, PB फिनटेक, HDFC बैंक और एक्सिस बैंक की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही।

Stock Market Today Live 1:40 PM: आज शेयर मार्केट क्रैश कर गया है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक टूटकर 73840 पर आ गया है। बीएसई के 30 शेयरों वाले इस इंडेक्स में एक भी स्टॉक्स हरे निशान पर नहीं हैं। बजाज फाइनेंस 5 प्रतिशत से ऊपर लुढ़का है।

Stock Market Today Live 11:35 AM: NSE की लिस्टिंग के दिन शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक नीचे 74000 के पास संघर्ष कर रहा है। एनएसई के शेयर आज बाजार में ₹1,800 यानी 0.84% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। जल्द ही इसमें 5% की उछाल दर्ज की गई और यह ₹1,878 पर पहुंच गया। वहीं बीएसई के शेयर गिरावट के साथ 3235 रुपये पर खुले। 11 बजे के करीब ये 0.80 प्रतिशत नीचे 3242 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

Stock Market Today Live 10:25 AM: शेयर में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटकर 74,054 तक आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल हैं। केवल टेक महिंद्रा और सन फार्मा हरे निशान पर हैं वह भी नाम मात्र बढ़त के साथ। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में बजाज फाइनेंस 4.42, एक्सिस बैंक 3.78, बजाज फिनसर्व 3.09 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी भी 223 अंक नीचे 23223 पर है। एनएसई पर कुल 2233 शेयर लाल और 958 हरे निशान पर हैं।

Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर बाजार की सेहत फिर बिगड़ गई है। गुरुवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 555 अंक लुढ़क कर 74272 पर खुला। एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 225 अंकों की भारी गिरावट के साथ 23221 पर खुला। कुछ ही देर में सेंसेक्स में गिरावट बढ़कर 631 अंक की हो गई और यह 74200 के भी नीचे आ गया। 1 मिनट में ही निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का झटका लग गया। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 482 लाख करोड़ से घटकर 479 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

Stock Market Today: आज घरेलू मार्केट लंबे इंतजार के बाद एनएसई के आईपीओ की लिस्टिंग होगी। वहीं, बाजार में लिए गिफ्ट निफ्टी से गिरावट से संकेत मिल रहे हैं।बुधवार को लगातार दूसरे सत्र में तेजी के बाद आज निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी।

बता दें गिफ्ट निफ्टी करीब 23,312 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 137 अंक नीचे है। इससे निफ्टी में शुरुआती दबाव के संकेत मिलते हैं। दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड वर्तमान में लगभग 91-92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट $100 के निशान से ऊपर वापस चढ़ गया है। वॉल स्ट्रीट तेजी से नीचे बंद हुआ, जबकि एशियाई बाजार शुरुआती कारोबार में मिश्रित रुझान दिखा रहे हैं।

बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े थे

सेंसेक्स बुधवार, 23 सितंबर को 299 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,828 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 0.50 प्रतिशत चढ़कर 23,446 के स्तर पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 0.70 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 0.90 प्रतिशत चढ़ा।

निफ्टी के लिए 23,500 का स्तर अहम

एंजेल वन के ओशो कृष्णन के मुताबिक निफ्टी के लिए 23,500-23,580 का क्षेत्र तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर देखा जा रहा है। इस जोन के ऊपर टिकाऊ तेजी आने पर 23,800 के आसपास अगला महत्वपूर्ण स्तर सामने आ सकता है। वहीं, 23,350 से 23,000 के बीच का क्षेत्र निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट जोन है। इस क्षेत्र के नीचे लगातार कमजोरी आने पर 23,120-23,100 के स्तर तक दबाव बढ़ सकता है।

इसका मतलब है कि आज बाजार में 23,500 का स्तर तेजी की दिशा के लिए और 23,300 के आसपास का स्तर कमजोरी के संकेत के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

सेंसेक्स की क्या है रेंज?

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के सचिन गुप्ता के अनुसार सेंसेक्स फिलहाल 74,300-75,300 की व्यापक रेंज में रह सकता है। 74,300-74,500 के आसपास सपोर्ट है, जबकि 75,000-75,300 का क्षेत्र तत्काल प्रतिरोध माना जा रहा है। इन स्तरों के बाहर निर्णायक ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन बाजार की अगली दिशा के बारे में संकेत दे सकता है।

आज के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

अमेरिकी बाजार में मुनाफावसूली: अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को दबाव देखने को मिला। डॉऊ जोन्स करीब 350 अंक गिरा। एसएंडपी 500 में 0.75 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.1 प्रतिशत की गिरावट रही। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा उछाल ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला।

कच्चा तेल भी बाजार के लिए बड़ा संकेत

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर नई अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि WTI भी 91-92 डॉलर के आसपास है।

भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए कच्चे तेल में लगातार तेजी महंगाई, रुपये और कंपनियों की लागत पर असर डाल सकती है। इसलिए आज बाजार की नजर तेल की चाल पर भी रहेगी।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट क्रैश: सेंसेक्स 1248 अंक लुढ़का, निफ्टी 384 अंक टूटकर बंद