5 दिन में 3300 अंक सेंसेक्स गिरा, ₹19 लाख करोड़ डूबे, आगे और खराब होगी स्थिति!
Stock Market Crash: पिछले 5 कारोबारी दिन में सेंसेक्स की कीमतों में 3300 अंक की गिरावट आई है। बीते हफ्ते पीएसयू बैंक, टूरिज्म एंड एयरलाइन, रियल स्टेट, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों की स्थिति खराब रही। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है आगे क्या होगा?

Stock Market Crash: पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। महज 5 कारोबारी दिन में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूब गए। अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में अनिश्चितता का माहौल है। जिसकी का बुरा असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी पड़ा है। बता दें, पिछले 5 कारोबारी दिन में सेंसेक्स की कीमतों में 3300 अंक की गिरावट आई है। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है आगे क्या होगा?
इन सेक्टर्स में भारी गिरावट
पिछले हफ्ते पीएसयू बैंक, टूरिज्म एंड एयरलाइन, रियल स्टेट, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों की स्थिति खराब रही। हालांकि, इस बीच डिफेंस स्टॉक को खरीदने की होड़ निवेशकों में दिखी। मझगांव डॉक, सोलर इंडस्ट्रीज और पारस डिफेंस के शेयरों का भाव युद्ध की वजह से बढ़त हासिल करने में सफल रहा है।
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जिन कंपनियों का शेयर बाजार में मार्केट कैप 1000 करोड़ रुपये से अधिक का है। ऐसे 80 प्रतिशत कंपनियों के शेयरों की कीमतों में आल टाइम की तुलना में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी अपने आल टाइम हाई की तुलना में 7 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
कच्चा तेल 100 डॉलर के पार जा सकता है
अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से आने वाले समय में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर युद्ध जल्द समाप्त नहीं हुए तो कच्चे डॉलर का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर सकता है।
आगे और खराब होगी स्थिति
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में बाजार शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म औसत के नीचे आकर ट्रेड कर रहा है। चार्ट पैटर्न पर वीक कैंडल और कमजोर स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। शेयर बाजार से जुड़े एक्सपर्ट बोलिंजक का कहना है कि शॉर्ट टर्म पीरियड अनिश्चितिताओं से भरा है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ती तेल की कीमतें निवेशकों के सेंटीमेंट का प्रभावित कर रही है। इस दौरान कुछ अच्छे निवेश के मौके आएंगे। लेकिन उसके लिए लॉन्ग टर्म अप्रोच रखना होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


