निवेशकों का मोहभंग या कुछ और…बिकवाली मोड में क्यों है भारतीय शेयर बाजार?

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • पिछले कुछ साल में पैटर्न रहा है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू स्तर पर संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार संभल जाता था
  • हालांकि, इस बार घरेलू निवेशकों का उत्साह भी थोड़ा कम है

sensex
शेयर बाजार में मचा हाहाकार

Stock Market Crash: शेयर बाजार में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे के बाद सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूटकर 71300 अंक के नीचे आ गया। वहीं, निफ्टी की बात करें तो 350 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 22300 अंक के नीचे ट्रेड करने लगा। इस हालात में निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स ने 71,292.88 अंक के निचले स्तर को टच किया। यह इंडेक्स के 52 हफ्ते का लो भी है।

हालांकि, 1.5% से ज्यादा गिरने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने कुछ नुकसान की भरपाई की लेकिन फिर भी वे काफी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स लगभग 571 अंक गिरकर 71,910 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 लगभग 199 अंक गिरकर 22,422 पर बंद हुआ। इस बिकवाली से BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन से 5 लाख करोड़ रुपये कम हो गए। कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 467 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया। बहरहाल, बाजार के बिकवाली मोड के मुख्य कारण जान लेते हैं।

विदेशी निवेशकों का मोहभंग

शेयर बाजार में मचे हाहाकार की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों का मोहभंग है। बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयरों से करीब ₹10,148 करोड़ की निकासी की। इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी उन्होंने करीब ₹10,743 करोड़ की बिकवाली की थी। कहने का मतलब है कि सिर्फ दो दिनों में विदेशी निवेशकों की बिक्री करीब ₹20,891 करोड़ रही।

घरेलू निवेशकों की कम दिलचस्पी

पिछले कुछ साल में पैटर्न रहा है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू स्तर पर संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार संभल जाता था। हालांकि, इस बार घरेलू निवेशकों का भी उत्साह ठंडा दिख रहा है। ऐसे में विदेशी निवेशकों के भारतीय बाजार से निकलने का ट्रेंड निवेशकों को डराने लगा है। बता दें कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालकर दूसरे बाजारों और डेट इंस्ट्रूमेंट्स की ओर रुख कर रहे हैं।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को दे रहे प्राथमिकता

एक्सपर्ट बताते हैं कि विदेशी निवेशक अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अमेरिका की 10 साल की ट्रेजरी यील्ड बढ़कर करीब 5.31 फीसदी तक पहुंच गई, जो 2007 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। यह परफॉर्मेंस निवेशकों के आकर्षित कर रह है। बता दें कि अमेरिकी बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ता है तो वैश्विक निवेशकों के लिए अमेरिकी डेट मार्केट ज्यादा आकर्षक हो सकता है। यही वजह है कि भारतीय मार्केट से विदेशी निवेशकों की बिकवाली में तेजी आई है।

- ईरान और अमेरिका के बीच जंग में भी सुलह को लेकर पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। जंग के ऐसे में कच्चे तेल के दाम में उछाल बरकरार है। ये हालात भी भारतीय बाजार को प्रभावित कर रहे हैं।

-बाजार की गिरावट को बढ़ाने में ऑटो सेक्टर के शेयरों की अहम भूमिका रही। सितंबर के ऑटो बिक्री आंकड़े बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा और Maruti Suzuki जैसे बड़े ऑटो शेयरों में तेज गिरावट आई। मारुति सुजुकी के शेयरों में 5% की गिरावट आई और यह सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा। वहीं, Nifty Auto इंडेक्स भी 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

-डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भी कमजोरी से भारतीय बाजार डगमगाया हुआ है। कमजोर रुपया विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार में निवेश की लागत और जोखिम को प्रभावित कर सकता है।

2001 जैसे हालात?

यह लगातार चौथा कारोबारी दिन रहा जब बाजार बिकवाली मोड में है। लगातार बिकवाली के कारण भारतीय बाजार आठवें सप्ताह भी गिरावट के साथ बंद होने की ओर बढ़ रहा है। साल 2001 के डॉट-कॉम क्रैश के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है। बाजार की गिरावट ने साल 2020 के कोविड-19 क्रैश और 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस को भी पीछे छोड़ दिया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़निवेशकों का मोहभंग या कुछ और…बिकवाली मोड में क्यों है भारतीय शेयर बाजार?