Stock Market: शेयर बाजार में इस हफ्ते दिखेगी रिकवरी? क्रूड ऑयल के रेट पर मार्केट की निगाह

Tarun Pratap Singh भाषा
share

Stock Market: एक्सपर्ट्स कहा कि इसके अलावा रुपये-डॉलर का रुख और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां भी इस कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह में धारणा को प्रभावित करेंगी। शेयर बाजार मंगलवार को 'महावीर जयंती' और शुक्रवार को 'गुड फ्राइडे' के मौके पर बंद रहेंगे।

Stock Market: शेयर बाजार में इस हफ्ते दिखेगी रिकवरी? क्रूड ऑयल के रेट पर मार्केट की निगाह

Stock Market outlook: स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह पश्चिम एशिया संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने वाले असर और वैश्विक रुझानों से तय होगी। एक्सपर्ट्स ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा रुपये-डॉलर का रुख और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां भी इस कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह में धारणा को प्रभावित करेंगी। शेयर बाजार मंगलवार को 'महावीर जयंती' और शुक्रवार को 'गुड फ्राइडे' के मौके पर बंद रहेंगे।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (रिसर्च)- अजित मिश्रा ने कहा, “इस सप्ताह वैश्विक वृहद घटनाक्रम खासकर क्रूड ऑयल की कीमतें और अमेरिका-ईरान के बीच संघर्षविराम को लेकर बातचीत की प्रगति से बाजार की दिशा प्रभावित होगी। विदेशी संस्थागत निवेशकों का प्रवाह बढ़ाने के लिए रुपये की स्थिरता जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर, फरवरी के इंडस्ट्रीयल प्रोडक्सन के आंकड़े और मार्च का एचएसबीसी मैन्युफैक्चरिंग PMI महत्वपूर्ण रहेगा।

FPI निकाल रहे हैं पैसा

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और कमजोर होते रुपये के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर) निकाले हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था। जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया। वहीं ईरान ने इसके जवाब में अमेरिका के सहयोगी देशों और तेल अवीव पर हमले किए।

ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, “आगे देखें तो, बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और ग्लोबल घटनाक्रम इसकी प्रमुख वजह हैं। निवेशकों की निगाह पश्चिम एशिया की स्थिति पर रहेगी। संघर्ष बढ़ने या घटने का धारणा पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों का प्रवाह, रुपये का उतार-चढ़ाव और वृहद वैश्विक बाजार रुख निकट भविष्य में धारणा तय करेंगे।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में दिखी थी गिरावट

बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 949.74 अंक या 1.27 प्रतिशत नीचे आया। वहीं एनएसई निफ्टी 294.9 अंक या 1.27 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

लाइवलॉन्ग वेल्थ के रिसर्च एक्सपर्ट और संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा, ''आने वाले सप्ताह में बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक रुख से तय होने की उम्मीद है। कच्चा तेल, मुद्रा का उतार-चढ़ाव और भूराजनीतिक घटनाक्रम बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।''

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,