बजट के बाद शेयर मार्केट में सुनामी, सेंसेक्स ने लगाया 1546 अंकों का गोता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Closed: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंक टूटकर 80722 पर बंद हुआ
  • वहीं, एनएसई का निफ्टी 495 अंकों का गोता लगाकर 24825 पर
  • आज सेंसेक्स डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था
  • एक समय निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24571 पर था
Stock Market Budget Day Live

Budget Impact on Share Market: आज बजट में हुए एक ऐलान ने पूरे शेयर मार्केट को हलकान कर दिया। सुनामी में सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंक टूटकर 80722 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 495 अंकों का गोता लगाकर 24825 पर। आज सेंसेक्स डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था। एक समय निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24571 पर था। जबकि, डे हाई 25440 रहा।

Budget Impact on Share Market: आज बजट में हुए एक ऐलान ने पूरे शेयर मार्केट को हलकान कर दिया। सुनामी में सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। बाजार बंद होने से चंद मिनट पहले तक बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1786 अंक टूटकर 80482 पर आ गया है। आज यह डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 565 अंकों का गोता लगाकर 24755 पर आ गया है। एक समय यह दिन के निचले स्तर 24571 पर था। जबकि, डे हाई 25440 रहा।

Budget Impact on Share Market: बजट में एसटीटी बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर मार्केट में एक सुनामी की ऐसी लहर उठी कि सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1617 अंक टूटकर अब 80652 पर आ गया है। आज यह डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 516 अंकों का गोता लगाकर 24804 पर आ गया है।

2:52 PM Share Market Live Updates: बजट में एसटीटी बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर मार्केट में आई सुनामी से सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1150अंक टूटकर अब 81139 पर आ गया है। आज यह डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था। बाजार में इस अचानक और तेज गिरावट का सबसे बड़ा कारण सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का प्रस्ताव है। एसटीटी एक ऐसा टैक्स है जो भारत सरकार द्वारा भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर होने वाले शेयरों की खरीद-बिक्री पर लगाया जाता है। वित्त मंत्री ने फ्यूचर्स और ऑप्शन्स (एफ एंड ओ) लेनदेन पर एसटीटी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

2:43 PM Share Market Live Updates: बजट में एसटीटी बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर मार्केट में एक सुनामी की ऐसी लहर उठी कि सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। इसके बावजूद टीसीएस, टाइटन, इन्फोसिस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा और एयरटेल के पांव जमे रहे। ये छह स्टॉक्स सेंसेक्स टॉव गेनर्स हैं। जबकि, स्टेट बैंक, बीईएल, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स में 2.72 से 4.74 पर्सेंट तक की गिरावट है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 817 अंक टूटकर अब 81451 पर आ गया है। आज यह डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था।

1:34 PM Share Market Live Updates: बजट में एसटीटी बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर मार्केट क्रैश हो गया। इसके बावजूद टाइटन, टीसीएस, इन्फोसिस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों में तेजी है। जबकि, स्टेट बैंक, बीईएल, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स में 2.72 से 4 पर्सेंट तक की गिरावट है। इस बीच एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 204 अंक नीचे 25116 पर है। आज यह दिन के निचले स्तर 24571 के लेवल पर आ गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 659 अंक टूटकर अब 81609 पर आ गया है। आज यह डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था।

1:25 PM Share Market Live Updates: बजट में एसटीटी बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर मार्केट क्रैश हो गया। इसके बाद अब मार्केट में थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 204 अंक नीचे 25116 पर है। आज यह दिन के निचले स्तर 24571 के लेवल पर आ गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 545 अंक टूटकर अब 81725 पर आ गया है। आज यह डे हाई से करीब 2300 अंक टूट गया था।

12:52 PM Share Market Live Updates: बजट में एसटीटी बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर मार्केट क्रैश हो गया। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 302 अंक नीचे 25011 पर है। आज यह दिन के निचले स्तर 24571 के लेवल पर आ गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 848 अंक टूटकर अब 81421 पर आ गया है। आज यह डे हाई से करीब 2300 अंक टूट गया था। कैपिटल मार्केट के शेयर ताश के पत्तों की तरह गिरने लगे, और स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म BSE 15% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित शेयरों में से एक रहा। हाल ही में लिस्टेड Groww के शेयर भी 14% गिर गए।

12:33 PM Share Market Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2026 भाषण में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रांजैक्शन पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। सीतारमण ने फ्यूचर्स पर STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस ट्रांजैक्शन पर पहले के 0.01% से बढ़ाकर 0.15% करने का प्रस्ताव दिया, जो 50% से ज़्यादा की बढ़ोतरी है।

इस बीच, FM सीतारमण द्वारा फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव की घोषणा के बाद, BSE के शेयर की कीमत और एंजेल वन के शेयर की कीमत में 10% तक की गिरावट आई, ग्रो के शेयरों में 9.6% की गिरावट आई, और IIFL फाइनेंस के स्टॉक की कीमत में 4.9% की गिरावट आई।

12:31 PM Share Market Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में एसटीटी बढ़ाने का ऐलान क्या किया, मार्केट में सुनामी आ गई। एएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 530 अंक नीचे 24891 पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1624 अंक टूटकर 80645 पर आ गया है। निफ्टी दिन के निचले स्तर 24571 को टच कर गया।

12:23 PM Share Market Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के साथ शेयर मार्केट में भूचालआ गया है। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 252अंक नीचे 25068 पर आ गयाहै। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 804 अंक टूटकर 81465 पर आ गया है।

12:12 PM Share Market Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के साथ शेयर मार्केट अब गिरावट की पटरी पर आ गया है। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 108 अंक नीचे 25211 पर आ गयाहै। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 144 अंक टूटकर 82125 पर है।

12:00 PM Share Market Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के साथ शेयर मार्केट में हलचल दिख रही है। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 82 अंक नीचे 25239 पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 78 अंक टूटकर 82191 पर है।

11:31 AM Share Market Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के साथ शेयर मार्केट में हलचल दिख रही है। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 58 अंक ऊपर 25379 पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 257 अंक ऊपर 82528 पर है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.03 पर्सेंट ऊपर है। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी, आईटी, मीडिया में गिरावट है। पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल इंडेक्स में बड़ी गिरावट है। प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, हरे निशान पर हैं।

11:25 AM Share Market Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। इसके साथ ही शेयर मार्केट का मूड अब बदल रहा है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.03 पर्सेंट ऊपर है। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी, आईटी, मीडिया में गिरावट है। पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल इंडेक्स में बड़ी गिरावट है। प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, हरे निशान पर हैं।

11:00 AM Share Market Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। इसके साथ ही शेयर मार्केट का मूड अब बदल रहा है। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 64 अंक ऊपर 25386 पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 277 अंक ऊपर 82547 पर है।

10:34 AM Share Market Live Updates: बजट के पहले शेयर मार्केट का मूड पल-पल बदल रहा है। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी अब 59 अंक ऊपर 25380 पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 260 अंक ऊपर 82530 पर है। एनएसई पर 2929 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1645 हरे और 1197 लाल हैं।

9:48 AM Stock Market Budget Day Live: बजट के पहले शेयर मार्केट अभी हरे निशान पर है। एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 15 अंक ऊपर 25336 पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30 अंक ऊपर 82300 पर है।

Stock Market Budget Day Live: केंद्रीय बजट 2025 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया जाना है। रविवार के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार खुले रहेंगे। एनएसई-बीएसई पर ट्रेडिंग रोज की तरह होगी। ऐतिहासिक रुझानों को देखते हुए, बाजार के सहभागी बजट के दिन तेज इंट्राडे उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हैं, क्योंकि बजट निवेशक भावना का एक प्रमुख चालक बना हुआ है।

पिछले 25 साल से बजट डे पर कैसा रहा बाजार का मूड

लाइव मिंट के मुताबिक पिछले 25 वर्षों के 1 फरवरी के बजट सत्रों को देखें, तो भारतीय इक्विटी बाजार 16 अवसरों पर 1% से अधिक चला। जिसमें 2009 में 5.8% की सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई। दस सकारात्मक बजट सत्रों में, दो बार लाभ 4% से अधिक रहा - एक बार 2021 में और पहले 2001 में। 2021 में, सूचकांक 4.7% बढ़े, जबकि इसी तरह की रैली का अंतिम उदाहरण 2001 में हुआ था जब बजट के दिन बाजार में 4% से अधिक की बढ़त हुई थी। हालांकि नीतिगत घोषणाएं सुर्खियों पर हावी रहती हैं, बाजार विशेषज्ञों का तर्क है कि वास्तविक अवसर बजट डे की चाल पर प्रतिक्रिया देने में नहीं, बल्कि इस घटना के आसपास के व्यापक बाजार के मूड को समझने में निहित हो सकते हैं।

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

सैमको सिक्योरिटीज के हेड ऑफ मार्केट पर्सपेक्टिव्स एंड रिसर्च, अपूर्व सेठ ने कहा, "केंद्रीय बजट के दिनों पर अक्सर असंतुलित ध्यान जाता है, लेकिन ऐतिहासिक आंकड़े बताते हैं कि बाजार की असली कहानी अक्सर बजट के दिन नहीं, बल्कि बजट के बाद सामने आती है। बजट का दिन स्वयं शायद ही कोई अवसर होता है। ऐतिहासिक रूप से, धैर्य फलदायी रहा है। बजट से पहले की अस्थिरता अक्सर पोजीशन लेने के अवसर बनाती है, जबकि बजट के बाद की अवधि ने अधिक लगातार रिटर्न दिया है। निवेशकों के लिए, कम प्रतिक्रिया देना और बेहतर पोजीशन लेना बजट की सुर्खियों का अनुमान लगाने से कहीं अधिक मायने रखता है।"

बजट से पहले बाजार का मूड

बजट से पहले बाजार के मूड ने भी एक पहचानने योग्य पैटर्न का पालन किया है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी 50 ने अक्सर बजट घोषणाओं से पहले के सप्ताह में सतर्कता दिखाई है, जो अनिश्चितता और प्रॉफिट बुकिंग को दर्शाता है।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर और हेड ऑफ टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च, राहुल शर्मा ने बताया कि यह प्रवृत्ति लंबे समय से बनी हुई है। शर्मा ने कहा, "पिछले 15 वर्षों में, बजट से एक सप्ताह पहले निफ्टी का औसत रिटर्न नकारात्मक -0.52% रहा है।" आंकड़े बताते हैं कि इस 15-वर्ष की अवधि के दौरान, निफ्टी बजट से पहले के सप्ताह में केवल 8 अवसरों पर ही ऊपर बंद हुआ। यह व्यापक रुझानों के अनुरूप है, जहां पिछले पांच वर्षों में से चार में बजट से पहले के महीने में सूचकांक ने नकारात्मक रिटर्न दिया, जिसमें जनवरी 2025 में गिरावट भी शामिल है। 2010 और 2022 के बीच, नीतिगत आश्चर्यों के डर से घटना से पहले बाजार अक्सर निचले स्तर पर कारोबार करते थे, भले ही बजट के बाद की बाजार में तेजी आम बात थी, जिसमें अगले सप्ताह औसतन 1.36% की वृद्धि दर्ज की गई। बढ़ी हुई अनिश्चितता बजट डे पर देखे गए औसत 2.65% इंट्राडे ट्रेडिंग रेंज में भी परिलक्षित होती है।

निफ्टी 50: बजट डे के ट्रेड

पिछले एक दशक के बजट डे के प्रदर्शन पर करीब से नजर डालने से स्पष्ट दिशात्मक स्थिरता के बिना अस्थिरता के पैटर्न की पुष्टि होती है। 1 फरवरी, 2025 को पिछले बजट सत्र में, भारतीय सूचकांकों ने कमजोर बंद होने से पहले तेज उतार-चढ़ाव देखे। निफ्टी 0.11% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जो लगातार तीसरा बजट था जहां सूचकांक लाल निशान में बंद हुआ लेकिन 1% से कम की चाल के साथ। 2024 और 2023 में, निफ्टी क्रमशः 0.15% और 0.2% नीचे बंद हुआ था।

इसके विपरीत, 2022 में बाजार 1.4% ऊपर बंद हुआ, जबकि 2021 ने बजट डे पर 4.7% की तेज रैली दी। अस्थिरता पहले के वर्षों में भी पूरी तरह से देखी गई, जिसमें बाजार 2020 में 2.5% और 2019 में 1.1% गिर गया। और पीछे जाएं, तो 2017 में 1.8% की वृद्धि और 2016 में 0.6% की गिरावट के बाद 2018 में निफ्टी लगभग सपाट रहा, 0.1% नीचे।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।