2026 में 354% का रिटर्न, आज फिर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, आपका है दांव?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Multibagger Stock: Sterlite Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में आज अपर सर्किट लगा है
  • इस साल अबतक मल्टीबैगर स्टॉक का रेट 354 प्रतिशत बढ़ा है
2026 में 354% का रिटर्न, आज फिर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, आपका है दांव?

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Sterlite Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह मल्टीबैगर 5 प्रतिशत की उछाल के बाद बीएसई में 463.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई है। 1 जनवरी 2026 कंपनी Sterlite Technologies Ltd के शेयरों का भाव बीएसई में 102.45 रुपये था। तब से अबतक कीमतों में 354 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

कंपनी ने शुक्रवार को दी जानकारी में बताया था कि उन्हें एक इंटरनेशनल पार्टनर से प्रोडक्ट अवार्ड लेटर मिला है। कंपनी को कई सालों तक ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की सप्लाई का काम करना है। इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 1.11 बिलियन डॉलर है।

1 महीने में कितना रिटर्न? (Sterlite Technologies Ltd Share performance)

बीएसई के डाटा के अनुसार Sterlite Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में 1 महीने में 73 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 543 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के निगेटिव 6.60 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है। बता दें, कंपनी के शेयरो का 52 वीक लो लेवल 67.78 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 226222 करोड़ रुपये का है।

लॉन्ग टर्म में कैसा प्रदर्शन?

दो साल में Sterlite Technologies Ltd के शेयरों का भाव 391 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 301 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 158 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, 10 साल में Sterlite Technologies Ltd ने 752 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे हैं?

Sterlite Technologies Ltd ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल रेवन्यू 1440 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 28 करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले दिसंबर तिमाही मे कंपनी को 2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस हिसाब से मार्च क्वार्टर काफी शानदार रहा है।

एक्सपर्ट बुलिश

नोमुरा ने Sterlite Technologies Ltd के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 280 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 440 रुपये कर दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने को बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़2026 में 354% का रिटर्न, आज फिर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट