375% रिटर्न देकर इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल! अब भी 48% तेजी की उम्मीद, कंपनी के पास 1.1 बिलियन डॉलर का ऑर्डर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर 2026 में अब तक करीब 375% चढ़ चुके हैं, लेकिन ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA को अब भी इसमें 48% और तेजी की उम्मीद है
  • कंपनी को हाल ही में 1.1 बिलियन डॉलर का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे AI डाटा सेंटर सेक्टर में उसकी मजबूत एंट्री मानी जा रही है
375% रिटर्न देकर इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल! अब भी 48% तेजी की उम्मीद, कंपनी के पास 1.1 बिलियन डॉलर का ऑर्डर

अगर आप शेयर बाजार में इस साल के सबसे बड़े 'मल्टीबैगर' शेयर की तलाश कर रहे हैं, तो स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Sterlite Technologies Ltd) यानी STL का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आएगा। मंगलवार 26 मई 2026 को इस कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा, जिसके बाद इसका भाव ₹486.35 पर पहुंच गया। इस शेयर ने पिछले महज एक महीने में अपने निवेशकों को 74% का रिटर्न दिया है, जबकि साल 2026 में अब तक यह स्टॉक 375% की हैरतअंगेज तेजी दिखा चुका है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

$1.1 बिलियन का मेगा ऑर्डर बना तेजी का रॉकेट

स्टरलाइट टेक के शेयरों में इस ताजा और तूफानी तेजी के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। कंपनी की एक सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) को अंतरराष्ट्रीय बाजार से 1.1 बिलियन डॉलर (अरब डॉलर) का एक बड़ा और कई सालों तक चलने वाला बड़ा ऑर्डर मिला है। यह डील कंपनी के लिए कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी की ऑर्डर बुक पहले ही 67% बढ़कर ₹7,300 करोड़ पर पहुंच चुकी थी और अब इस नए मेगा ऑर्डर ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को बेहद मजबूत कर दिया है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA हुई बेहद बुलिश

इस शानदार ऑर्डर के बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्म CLSA ने स्टरलाइट टेक पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' (Outperform) रेटिंग बरकरार रखी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि CLSA ने इस शेयर का टारगेट प्राइस ₹405 से सीधे बढ़ाकर ₹655 कर दिया है, यानी मौजूदा भाव से भी इस शेयर में 48% की और बढ़त देखने को मिल सकती है। इस नए ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए CLSA ने वित्तीय वर्ष 2027 से 2029 के लिए कंपनी की कमाई के अनुमान (Earnings Forecast) में 25% से 64% तक की भारी बढ़ोतरी की है।

AI डेटा सेंटर्स और भविष्य की ग्रोथ

CLSA ने अपने नोट में इस बात का खास जिक्र किया है कि यह ऑर्डर जीतना केवल पैसों के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह रणनीतिक रूप से भी बहुत बड़ा कदम है।

एक्सपर्ट्स की राय

यह ऑर्डर स्टरलाइट टेक को भविष्य की सबसे बड़ी तकनीक यानी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) डेटा सेंटर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद करेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की साख बढ़ेगी और भविष्य में और भी बड़े ऑर्डर मिलने का रास्ता साफ होगा। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2026 से 2029 के बीच कंपनी का कोर मुनाफा यानी EBITDA (ब्याज, टैक्स और डेप्रिसिएशन से पहले की कमाई) 49% की सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है।

इस समय शेयर बाजार के सभी बड़े विश्लेषक (Analysts) इस स्टॉक को लेकर पूरी तरह सकारात्मक हैं। इस शेयर पर नजर रखने वाले सभी विश्लेषकों ने इसे "Buy" (खरीदने की) रेटिंग दी है, जिसमें CLSA का ₹655 का टारगेट बाजार में सबसे ऊंचा है। अगर आप भी एक मजबूत और भविष्य की तकनीक से जुड़ी कंपनी में निवेश की सोच रहे हैं, तो स्टरलाइट टेक पर नजर रखना फायदे का सौदा हो सकता है।

डिस्क्लेमर:- यह लेख केवल जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में कोई भी निवेश करने से पहले रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।