20 दिन में 105% चढ़ गया यह शेयर, लगातार लग रहा अपर सर्किट, ₹6 पर आया भाव
इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी की ओर से दिया गया बोर्ड मीटिंग का ऐलान माना जा रहा है। स्टारलाइनप्स एंटरप्राइजेज की बोर्ड मीटिंग शनिवार, 24 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे सूरत स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस में होगी।

Starlineps Enterprises Ltd Share: स्टारलाइनप्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिली। कंपनी के शेयर में लगातार 5% का अपर सर्किट लग रहा है। आज मंगलवार को यह शेयर 6.24 रुपये पर आ गया था। इसमें अपर सर्किट लगा था। पिछले पांच दिनों में लगातार अपर सर्किट के बाद यह शेयर अब तक 22% तक चढ़ गया। वहीं, एक महीने में यानी करीबन 20 ट्रेडिंग दिन में यह शेयर 105% तक चढ़ गया। इस दौरान इसकी कीमत 3 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई। कम कीमत वाले इस स्मॉल-कैप शेयर में आई तेजी ने एक बार फिर बाजार की नजरें इस स्टॉक पर टिका दी हैं।
तेजी की वजह
इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी की ओर से दिया गया बोर्ड मीटिंग का ऐलान माना जा रहा है। स्टारलाइनप्स एंटरप्राइजेज की बोर्ड मीटिंग शनिवार, 24 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे सूरत स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस में होगी। इस बैठक में कंपनी ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने, मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के ऑब्जेक्ट क्लॉज में बदलाव और फंड जुटाने जैसे अहम प्रस्तावों पर विचार करेगी। कंपनी प्रमोटर या नॉन-प्रमोटर को प्रेफरेंशियल बेसिस पर इक्विटी शेयर या कन्वर्टिबल वॉरंट्स जारी कर सकती है, जिसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।
इसके अलावा बोर्ड मीटिंग में एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने की तारीख, समय और स्थान तय किया जाएगा। साथ ही वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति पर भी फैसला लिया जाएगा। बाजार मान रहा है कि अगर फंड रेजिंग और बिजनेस एक्सपैंशन से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो आने वाले समय में कंपनी के शेयर में और हलचल देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि छोटे निवेशकों के बीच इस स्टॉक को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है।
कंपनी का कारोबार
अगर कंपनी के कारोबार की बात करें तो स्टारलाइनप्स एंटरप्राइजेज की स्थापना साल 2011 में हुई थी। यह सूरत की कंपनी हीरे और ज्वेलरी के होलसेल व रिटेल ट्रेडिंग के कारोबार में है। कंपनी देश के भीतर से ही अपने प्रोडक्ट्स सोर्स करती है और गुजरात में मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और रिटेलर्स को सप्लाई करती है। FY25 में कंपनी ने ₹73.35 करोड़ का रेवेन्यू और ₹6.57 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। प्रमोटर्स के पास कंपनी की 36.15 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 63.85 फीसदी शेयर पब्लिक के पास हैं।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें


