स्टैंडर्ड चार्टर्ड करेगा 7800 कर्मचारियों की छंटनी? AI के लिए बैंक ने लिया यह फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Standard Chartered Layoff: छंटनी का असर मुख्य तौर पर रिस्क मैनेजमेंट और नियमों के कंप्लायंस जैसे डिपॉर्टमेंट्स पर पड़ेगा
  • 2025 के अंत तक बैंक के बैक-ऑफिस में काम करने वालों की संख्या 52,271 थी
  • इस हिसाब से रि-स्ट्रक्चर से करीब 7,800 लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है
स्टैंडर्ड चार्टर्ड करेगा 7800 कर्मचारियों की छंटनी? AI के लिए बैंक ने लिया यह फैसला

Standard Chartered Layoff: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने बड़ा ऐलान किया है। बैंक 2030 तक अपने 15% से अधिक कर्मचारियों को हटाने की योजना बना रहा है। यह कदम लंदन स्थित बैंक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है। AI की मदद से बैंक कई कामों को ऑटोमेट करना चाहता है। बता दें स्टैंडर्ड चार्टर्ड का यह कदम अकेला नहीं है। पूरी दुनिया में बैंक AI और ऑटोमेशन को तेजी से अपना रहे हैं, ताकि मैन्युअल काम कम हों और मुनाफा बढ़े।

यह छंटनी ऐसे समय पर हो रही है, जब बैंक ने हाल ही में उम्मीदों से बेहतर रिकॉर्ड कमाई दर्ज की। इसकी बड़ी वजह इसके वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस में 18 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश आना था। इस भारी निवेश ने पश्चिम एशिया में संघर्ष से उत्पन्न जोखिमों के लिए अलग रखे गए लगभग 190 मिलियन डॉलर के प्रभाव को कम करने में मदद की।

किन विभागों पर असर होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छंटनी का असर मुख्य तौर पर रिस्क मैनेजमेंट और नियमों के कंप्लायंस जैसे डिपॉर्टमेंट्स पर पड़ेगा। 2025 के अंत तक बैंक के बैक-ऑफिस में काम करने वालों की संख्या 52,271 थी। इस हिसाब से रि-स्ट्रक्चर से करीब 7,800 लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड के सीईओ बिल विंटर्स ने मंगलवार को हांगकांग में एक ब्रीफिंग के दौरान सफाई दी कि यह महज लागत कटौती नहीं है। उन्होंने कहा, "हम कम वैल्यू वाले ह्यूमन कैपिटल की जगह AI में निवेश कर रहे हैं। हमारे यहां जॉब लॉस नहीं हो रहा, लेकिन मशीनों की वजह से कई जॉब रोल घट रहे हैं।" उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिन कर्मचारियों पर असर होगा, उन्हें पहले से साफ नोटिस दे दिया जाएगा।

क्या फायदा होगा?

बैंक को उम्मीद है कि AI से काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। 2028 तक प्रति कर्मचारी से होने वाली आमदनी में 20% का उछाल आने का अनुमान है। वहीं बैंक ने नए वित्तीय लक्ष्य भी तय किए हैं जैसे, 2028 तक 15% और 2030 तक 18% का रिटर्न।

शेयर मार्केट पर क्या असर?

स्टैंडर्ड चार्टर्ड के शेयरों ने अप्रैल 2025 और फरवरी 2026 के बीच लगभग 120% की छलांग लगाई थी। हालांकि, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) डिएगो दे जॉर्जी के अप्रत्याशित रूप से जाने और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बढ़ते खतरों के कारण यह तेजी रुक गई थी। फिर भी, पिछले कुछ महीनों में बैंक के शेयर काफी हद तक ठीक हो चुके हैं।

इनपुट

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।