
40% टूट गया यह शेयर, बाजार में उतरते ही हुआ धड़ाम, 121 रुपये का शेयर 73 रुपये पर आया
एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया के शेयर पहले ही दिन धड़ाम हो गए हैं। एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया के शेयर 40% की गिरावट के साथ 73 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 121 रुपये था।
एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया के शेयर पहले ही दिन बाजार में धड़ाम हो गए हैं। एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया के शेयर करीब 40 पर्सेंट की गिरावट के साथ 73 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 121 रुपये था। एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 नवंबर 2025 को खुला था और यह 27 नवंबर तक ओपन रहा। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 34.09 करोड़ रुपये तक का था।
लिस्टिंग के बाद शेयरों में रिकवरी
खराब लिस्टिंग के बाद एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया के शेयरों में कुछ रिकवरी देखने को मिली है। एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 76.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। इशु मुंजाल, सुरभि मुंजाल और जय गोपाल मुंजाल कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी। एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया का मार्केट कैप मंगलवार को 66 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
1.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया का आईपीओ (SSMD Agrotech India IPO) टोटल 1.62 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 2.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 0.62 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 5.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए 2,42,000 रुपये का निवेश करना पड़ा।
क्या करती है कंपनी
एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया हाई क्वॉलिटी एग्रो-फूड प्रॉडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और रीपैकेजिंग बिजनेस में है। कंपनी मनोहर एग्रो, सुपर एस.एस, दिल्ली स्पेशल और श्री धनलक्ष्मी इन चार ब्रांड्स के तहत ऑपरेट करती है। कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में पफ्ड राइस, बेसन, चना दाल, इडली रवा, राइस पाउडर जैसे प्रॉडक्ट्स शामिल हैं।





