Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SSMD Agrotech India IPO opens GMP shows 5000 rupee profit on two lot
ओपन हो गया SME IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 2 लॉट पर ₹5000 का फायदा

ओपन हो गया SME IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा 2 लॉट पर ₹5000 का फायदा

संक्षेप:

SSMD Agrotech India IPO : आज 25 नवंबर को एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया आईपीओ ओपन हो गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 34.09 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।

Nov 25, 2025 09:46 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SSMD Agrotech India IPO : आज 25 नवंबर को एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया आईपीओ ओपन हो गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 34.09 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। कोई भी प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी कंपनी में से घटा नहीं रहा है। यानी आईपीओ से जुटाए पैसे का उपयोग कंपनी के विस्तार में किया जाएगा। इस आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति अच्छी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड?

एसएसएमडी एग्रोटेक इंडिया आईपीओ 25 नवंबर यानी आज से 27 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी की तरफ शेयरों का अलॉटमेंट 28 नवंबर को किया जाएगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:पहले दिन ही भर गया IPO, दांव लगाने का आज मौका, GMP ₹120 के पार

एसएमडी एग्रोटेट इंडिया इंडिया आईपीओ का प्राइस बैंड 114 रुपये से 121 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 2000 लॉट पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 242000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

क्या चल रहा है जीएमपी?

एग्रोटेक इंडिया आईपीओ का जीएमपी आज 5 रुपये प्रति शेयर है। जोकि कंपनी की 4.13 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्टिंग को दर्शाता है। अगर यही ट्रेंड रहा तो निवेशकों को दो लॉट पर 5000 रुपये का फायदा हो सकता है। बता दें, कल यानी सोमवार के मुकाबले कंपनी के जीएमपी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

थ्री डाइमेंशन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। निकुंज स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड को मार्केट मेकर किया गया है।

ये भी पढ़ें:₹2000 तक जाएगा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक, कंपनी में 16% हिस्सा

यह एक एग्रो कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में चावल, रामदाना, चना दाल, इडली रावा, चावल पाउडर आदि शामिल है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।