Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sri adhikari brothers television share turn from 1 rs to 1700 rs now company announces stock split
89000% रिटर्न के बाद अब स्प्लिट का ऐलान, ₹1 के भाव से शेयर ने पकड़ी थी रफ्तार

89000% रिटर्न के बाद अब स्प्लिट का ऐलान, ₹1 के भाव से शेयर ने पकड़ी थी रफ्तार

संक्षेप:

श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड के शेयर ने साल 2020 के 1 रुपये वाले स्तर से अब 1700 रुपये के स्तर को टच कर लिया है। यह 89000% के जबरदस्त रिटर्न को दिखाता है। अब कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है।

Jan 06, 2026 08:22 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sri adhikari brothers television share: शेयर बाजार में कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया। ऐसा ही एक शेयर श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड का है। इस कंपनी के शेयर ने साल 2020 के 1 रुपये वाले स्तर से अब 1700 रुपये के स्तर को टच कर लिया है। यह 89000% के जबरदस्त रिटर्न को दिखाता है। अब चर्चा हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

मीडिया और एंटरटेनमेंट फर्म श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मौजूदा 1 (एक) इक्विटी शेयर, जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपये है और जो पूरी तरह से पेड-अप है, को 10 (दस) इक्विटी शेयरों में सब-डिवीजन/स्प्लिट को मंज़ूरी दे दी है। इनकी फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है और जो पूरी तरह से पेड-अप हैं। इक्विटी शेयरों के उपरोक्त सब-डिवीजन/स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट शेयरधारकों की मंजूरी पोस्टल बैलेट के जरिए मिलने के बाद तय की जाएगी। श्री अधिकारी ब्रदर्स ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि इक्विटी शेयरों के स्प्लिट से शेयर ज्यादा किफायती और निवेश के लिए आकर्षक बनेंगे, जिससे रिटेल निवेशकों की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और कंपनी के शेयरों की लिक्विडिटी भी बढ़ेगी।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रमोटर से 100 करोड़ रुपये तक के लोन को मंज़ूरी दी है, जिसमें ऐसे लोन को कंपनी के इक्विटी शेयरों में बदलने का ऑप्शन भी शामिल है और इसे पोस्टल बैलेट के जरिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के लिए रिकमेंड किया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने श्रीवात्सवा सुनकारा को 6 जनवरी, 2026 से कंपनी का चेयरपर्सन भी नियुक्त किया है।

कंपनी के बारे में

1994 में स्थापित श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड एक मीडिया कंपनी है और कंटेंट प्रोडक्शन, अलग-अलग ब्रॉडकास्टर्स, एग्रीगेटर्स और सैटेलाइट नेटवर्क्स को कंटेंट सिंडिकेशन के क्षेत्र में काम करती है। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 14.1 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो Q2FY25 में दर्ज 0.17 करोड़ रुपये से लगभग 83 गुना ज्यादा है। 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 244.44% बढ़कर 4.34 करोड़ रुपये हो गया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।