₹2 से बढ़कर ₹2700 पर आ गया यह शेयर, अब 5वीं बार डिविडेंड देगी कंपनी, 60% बढ़ा मुनाफा
प्रबंधन के अनुसार, कुछ सेगमेंट में सुधार दिख रहा है, लेकिन लागत से जुड़ी चुनौतियां और बाजार की अनिश्चितता अभी भी बनी हुई हैं। इसी कारण निवेशकों ने नतीजों को सतर्क नजरिए से देखा।

SRF Share: एसआरएफ लिमिटेड के शेयर आज बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। कंपनी के शेयर आज करीबन 7 पर्सेंट तक टूट गए और 2,704 रुपये पर आ गए थे। बता दें कि बीते मंगलवार को कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जो कुल मिलाकर काफी मजबूत रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 59.7% बढ़कर ₹432.7 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹271 करोड़ था। कंपनी की आमदनी में भी 6.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹3,712.5 करोड़ तक पहुंच गई। EBITDA में 26% की तेजी आई और यह ₹780 करोड़ रहा, जिससे ऑपरेटिंग मार्जिन 21% पर पहुंच गया। ये सभी आंकड़े बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे। बता दें कि लंबी अवधि में यह शेयर 2 रुपये (1 जनवरी 1999 का बंद प्राइस) से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक आ गया है। इस दौरान इसमें 131,162% की तेजी देखी गई।
कंपनी ने क्या कहा
हालांकि, कंपनी ने यह भी बताया कि नए श्रम कानूनों (लेबर कोड) के लागू होने से उस पर ₹73.24 करोड़ का अतिरिक्त असर पड़ा है, जिसका दबाव मुनाफे पर देखने को मिला। इसके बावजूद SRF का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। प्रबंधन के अनुसार, कुछ सेगमेंट में सुधार दिख रहा है, लेकिन लागत से जुड़ी चुनौतियां और बाजार की अनिश्चितता अभी भी बनी हुई हैं। इसी कारण निवेशकों ने नतीजों को सतर्क नजरिए से देखा।
स्पेशल्टी केमिकल्स कारोबार
स्पेशल्टी केमिकल्स कारोबार की बात करें तो इस तिमाही में इसका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। कंपनी ने बताया कि चीनी कंपनियों की आक्रामक कीमतों के चलते प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, जिससे इस सेगमेंट पर दबाव पड़ा। इसके अलावा, कुछ बड़े ग्राहकों ने खरीदारी को आगे के लिए टाल दिया, जिससे मांग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। कंपनी का कहना है कि वॉल्यूम में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन पूरी रिकवरी में अभी समय लग सकता है।
डिविडेंड दे रही है कंपनी
इसी बीच, SRF के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 50% का अंतरिम लाभांश यानी ₹5 प्रति शेयर देने का ऐलान किया है। यह लाभांश उन निवेशकों को मिलेगा जिनका नाम 27 जनवरी 2026 को कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होगा और भुगतान 17 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। बता दें कि कंपनी 5वीं बार डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने समीर कश्यप को नया प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त करने की भी घोषणा की है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

