
पहले दिन रिकॉर्ड दांव, खुलते ही 20 गुना हो गया सब्सक्राइब, दहाड़ रहा GMP
NSE के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 12 बजे तक यह इश्यू 17 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका था। जहां कंपनी ने 39.3 लाख शेयर ऑफर किए थे, वहीं निवेशकों की तरफ से 4.11 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लग चुकी थीं।
Shyam Dhani Industries IPO: प्रीमियम मसाले बनाने वाली कंपनी श्याम धानी इंडस्ट्रीज का आईपीओ सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को खुलते ही निवेशकों के बीच छा गया। SME सेगमेंट का यह आईपीओ खुलने के कुछ ही मिनटों में फुल सब्सक्राइब हो गया। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को दोपहर 12:05 बजे तक, एसएमई आईपीओ को लगभग 20 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था, जिसमें रिटेल हिस्सा 31 गुना और एनआईआई के लिए आरक्षित सेगमेंट 23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। उस समय तक क्यूआईबी के हिस्से को कोई सब्सक्रिप्शन नहीं मिला था। इस तेज रिस्पॉन्स ने बाजार में इस आईपीओ को खास बना दिया है।
क्या है डिटेल
सब्सक्रिप्शन में सबसे बड़ी भूमिका रिटेल निवेशकों की रही, जिन्होंने अपने कोटे को 17.62 गुना भर दिया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने भी मजबूत दिलचस्पी दिखाई और उनका हिस्सा 11.91 गुना सब्सक्राइब हुआ। अनलिस्टेड मार्केट में भी इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सोमवार को श्याम धानी इंडस्ट्रीज के शेयर ₹117 पर ट्रेड कर रहे थे, जो कि ₹70 के अपर प्राइस बैंड से ₹47 या करीब 67% प्रीमियम पर है। इससे लिस्टिंग गेन की उम्मीद और बढ़ गई है।
क्या चल रहा GMP
श्याम धानी इंडस्ट्रीज का यह आईपीओ कुल ₹38.5 करोड़ का है और इसमें 5.5 मिलियन नए शेयर जारी किए गए हैं। इसमें कोई OFS नहीं है। इश्यू का प्राइस बैंड ₹65 से ₹70 प्रति शेयर रखा गया है और लॉट साइज 2,000 शेयर का है। रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट यानी 2,000 शेयर के लिए करीब ₹1.40 लाख का निवेश करना होगा। आईपीओ की सब्सक्रिप्शन विंडो 24 दिसंबर 2025 को बंद होगी, जबकि 26 दिसंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने की संभावना है। कंपनी के शेयर 30 दिसंबर 2025 को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
IPO का डिटेल
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल बिजनेस विस्तार में करेगी। इसमें से ₹13.26 करोड़ वर्किंग कैपिटल, ₹10 करोड़ कर्ज चुकाने, ₹6.35 करोड़ ब्रांडिंग और मार्केटिंग, और ₹1.63 करोड़ नई मशीनरी पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने के लिए भी फंड का इस्तेमाल करेगी। इस आईपीओ के रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज हैं, जबकि होलानी कंसल्टेंट्स इसके बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



