
इंडिगो संकट में चमक रहा है यह स्टॉक, ₹50 से कम की कीमत, 5% तक चढ़ा भाव
Spicejet Share: एक तरफ इंडिगो की स्थिति शेयर बाजार में खराब है। दूसरी तरफ स्पाइस जेट के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 36 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
Spicejet Share: एक तरफ इंडिगो की स्थिति शेयर बाजार में खराब है। दूसरी तरफ स्पाइस जेट के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 36 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब स्पाइस जेट के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इस दौरान स्पाइसजेट के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत चढ़ गया है।
स्पाइसजेट की बढ़ेंगी 100 उड़ानें
एक तरफ इंडिगो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तो वहीं स्पाइसजेट की उड़ानों में इजाफा होने जा रहा है। कंपनी के प्लेन इस विंटर सीजन में रोजाना 100 उड़ानें और भरेंगे। बता दें, बीते दिनों कंपनी ने अपने बेड़े में दो बोइंग के एयरक्राफ्ट जोड़े थे। इन दोनों एयरक्राफ्ट का संचालन भी शुरू हो गया है।
इंडिगो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही
डीजीसीए ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि वो अपनी तय फ्लाइट्स को 10 प्रतिशत तक कम कर दें। दो दिसंबर से अबतक इंडिगो के करीब 5000 उड़ानें रद्द हुई हैं। जिसकी वजह से देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर बड़ी संख्या में यात्रि फंसे रहे। डीजीसीए ने कंपनी के सीईओ को पेश होने का निर्देश दिया है।
3% से अधिक टूटा इंडिगो का शेयर
बीएसई में इंडिगो का शेयर आज बुधवार को 5012 रुपये के लेवल पर खुला था। इसके बाद कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट ही देखने को मिली है। 3.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद इंडिगो का शेयर बीएसई में 4790.55 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बीते 6 महीने के दौरान इंडिगो के शेयरों की कीमतों में 14.22 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी इंडिगो ने पोजीशनल निवेशकों को एक साल में 7.27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





