
इंडिगो समस्या के बीच इस स्टॉक की हो रही खूब खरीदारी, 15% चढ़ा भाव, कीमत 50 रुपये से कम
SpiceJet shares: इंडिगो संकट के बीच एक कंपनी के शेयर तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं स्पाइसजेट की। कंपनी के शेयरों में आज मंगलवार को 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब स्पाइसजेट के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है।
SpiceJet shares: इंडिगो संकट के बीच एक कंपनी के शेयर तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं स्पाइसजेट की। कंपनी के शेयरों में आज मंगलवार को 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब स्पाइसजेट के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने अपने फ्लीट में दो नए जहाज को जोड़ा है। इस खबर का असर भी कंपनी के शेयरों पर पड़ा है। बता दें, पिछले तीन कारोबारी दिन में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
शेयर बाजार में कमजोरी के बीच स्पाइसजेट के शेयरों को खरीदने की होड़ निवेशकों में मंगलवार को दिखी है। बीएसई में स्पाइसजेट के शेयरों का भाव 7.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 34.99 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को स्पाइसजेट के शेयरों का भाव 32.50 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
कौन से जहाज कंपनी ने किए शामिल?
प्रेस रिलीज में कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उन्होंने अपने बेड़े में बोइंग 737 एयरक्राफ्ट को जोड़ा है। इन दोनों एयरक्राफ्ट का कंपनी ने संचालन भी शुरू कर दिया है। स्पाइसेजट के अनुसार इन एयरक्राफ्ट को दिल्ली-बैंगकॉक, अहमदाबाद दुबई और अहमदाबाद कोलकात जैसे व्यस्त रास्तों पर संचालन किया है। कंपनी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताई है।
इंडिगो संकट बना रहा है बड़ा मौका
भारत के एयर मार्केट पर इंडिगो का बड़ा राज है। ऐसे में हालिया समस्या स्पाइसजेट, एयर इंडिया, अकासा एयरलाइन आदि के लिए बड़ा मौका ले आया है।
शेयर बाजार में भले ही तीन कारोबारी दिन से स्पाइसजेट के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी 6 महीने में यह स्टॉक 21 प्रतिशत टूट गया है। एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 43 प्रतिशत गिरा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





