Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SpiceJet nearly jumps 6 percent why stock rise check details
6% चढ़ा SpiceJet का शेयर, 3 महीने के हाई पर भाव, ऐसा क्या हुआ कि दिखी तेजी?

6% चढ़ा SpiceJet का शेयर, 3 महीने के हाई पर भाव, ऐसा क्या हुआ कि दिखी तेजी?

संक्षेप:

SpiceJet Share Price: एयरलाइन कंपनी स्पाइस जेट कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 40.59 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयर 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Mon, 27 Oct 2025 03:14 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SpiceJet Share Price: एयरलाइन कंपनी स्पाइस जेट कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 40.59 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयर 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। तीन कारोबारी दिन में स्पाइस जेट के शेयरों की कीमतों में 22.50 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, स्पाइस जेट का शेयर आज सोमवार को 38.19 रुपये के लेवल पर खुला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्यों दिखी तेजी?

स्पाइस जेट के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह एक खबर है। कंपनी ने कहा है कि वह इस ठण्डियों के सीजन में 250 फ्लाइट रोजाना ऑपरेट करेगी। बीते गर्मियों के सीजन में कंपनी रोजाना 125 फ्लाइट ऑपरेट करती थी। वहीं, बीते साल ठण्डियों के सीजन में कंपनी ने 150 फ्लाइट ऑपरेट किया था।

ये भी पढ़ें:7% चढ़ा यह ₹100 से कम की कीमत वाला शेयर, रेलवे से मिला नया काम

कंपनी की तरफ से दी बयान में कहा गया है कि घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट्स में एयर ट्रैवेल की बढ़ती डिमांड की वजह से यह फैसला किया गया है। बता दें, स्पाइस जेट के साथ 19 और एयरक्राफ्ट जुड़ेंगे। जिसके बाद कंपनी रोजाना 250 फ्लाइट्स को ऑपरेट कर पाएगी।

इस रूट पर डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान

इसके अलावा स्पाइसजेट ने ऐलान किया है कि वो फुकेट से दिल्ली और मुंबई के बीच नॉन स्टॉप फ्लाइट्स चलाएंगे। जिससे इंटरनेशनल मार्केट में भी उनकी पकड़ और मजबूत हो सके। बता दें, कंपनी नवंबर 2025 से ऑपरेशनल फ्लीट को दोगुना और किलोमीटर के हिसाब से उपलब्ध सीट को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक का बुरा हाल, Q2 नतीजों से निवेशक निराश, करीब 7% टूटा शेयर

बीते 1 महीने में स्पाइस जेट के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। हालांकि, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 31 प्रतिशत गिर चुका है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 64 रुपये और 52 वीक लो लेवल 28.13 रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।