Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SpiceJet airline share gain near 5 percent Q2FY26 result loss widens revenue dips detail here
इस कंपनी का बढ़ा घाटा लेकिन शेयर पर टूटे निवेशक, कीमत 40 रुपये से भी कम

इस कंपनी का बढ़ा घाटा लेकिन शेयर पर टूटे निवेशक, कीमत 40 रुपये से भी कम

संक्षेप: प्राइवेट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट का घाटा बढ़ गया है। इस तिमाही में घाटा बढ़कर 635.42 करोड़ रुपये हो गया। इस खबर के बीच कंपनी के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। स्पाइसजेट के शेयर की बात करें तो कीमत 40 रुपये से कम है।

Wed, 12 Nov 2025 05:52 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SpiceJet share price: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के दौरान घरेलू एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट का घाटा बढ़ गया है। इस तिमाही में घाटा बढ़कर 635.42 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 447.54 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। विदेशी विनिमय नुकसान को हटाकर स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 447.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 424.26 करोड़ रुपये था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपनी की आय में गिरावट

बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरलाइन कंपनी की कुल आय घटकर 835.31 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,078.21 करोड़ रुपये थी। स्पाइसजेट को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उसका वित्तीय प्रदर्शन सकारात्मक रहेगा। बता दें कि स्पाइसजेट को बंद पड़े विमानों के बेड़े से संबंधित 120 करोड़ रुपये और सेवा में वापस आने वाले विमानों के संबंध में 30 करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ा।

स्पाइसजेट के शेयर का हाल?

स्पाइसजेट एयरलाइन के शेयर की बात करें तो यह बुधवार को 34.06 रुपये के निचले स्तर से करीब 5 पर्सेंट बढ़कर 35.98 रुपये के स्तर पर था। इस शेयर ने 4.17% की तेजी के साथ 35.48 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 63.40 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 28.13 रुपये है।

क्या कहा कंपनी के एमडी ने?

स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यानी एमडी अजय सिंह ने वित्तीय परिणामों पर जारी टिप्पणी में कहा कि सितंबर तिमाही कंपनी के अगले चरण के विकास के लिए स्थिति मजबूत करने और जमीनी स्तर पर काम करने का समय रहा। बेड़े के विस्तार पर व्यय के कारण परिणामों में उसका अल्पकालिक असर दिख रहा है। यह रणनीतिक निवेश है जिसका परिणाम तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में दिखने लगेगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।