₹33 के शेयर में लगातार 5 दिन से तेजी, अब 14 फरवरी अहम दिन, निवेशकों की रहेगी नजर

Feb 10, 2026 12:27 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते सिर्फ पांच सेशंस में ही इसमें 22 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, जिससे निवेशकों का ध्यान एक बार फिर इस स्टॉक पर टिक गया है। हालांकि, शेयर में तेजी के बावजूद ट्रेडिंग वॉल्यूम थोड़ा कमजोर रहा।

₹33 के शेयर में लगातार 5 दिन से तेजी, अब 14 फरवरी अहम दिन, निवेशकों की रहेगी नजर

Spice Lounge Food Works Share: स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयर में आज मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही शेयर करीब 4 फीसदी उछल गया और बीएसई पर इसका भाव ₹33 तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि यह शेयर लगातार पांचवें कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद होने की ओर बढ़ रहा है। बीते सिर्फ पांच सेशंस में ही इसमें 22 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, जिससे निवेशकों का ध्यान एक बार फिर इस स्टॉक पर टिक गया है। हालांकि, शेयर में तेजी के बावजूद ट्रेडिंग वॉल्यूम थोड़ा कमजोर रहा।

शेयरों में तेजी की वजह

मंगलवार को करीब 12,000 शेयरों का ही लेन-देन हुआ, जबकि इसका एक हफ्ते का औसत वॉल्यूम करीब 45,000 शेयर का रहता है। यानी दाम तो ऊपर गए, लेकिन खरीदारी ज्यादा चौड़ी नहीं दिखी। बाजार जानकारों का मानना है कि निवेशक फिलहाल नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए भारी दांव लगाने से बच रहे हैं।

शेयरों के हाल

दरअसल, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय आई है जब कंपनी जल्द ही अपने Q3 रिजल्ट (FY26) जारी करने वाली है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को बोर्ड मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें दिसंबर 2025 को खत्म तिमाही और 9 महीनों के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसी वजह से सेबी के नियमों के तहत कंपनी का ट्रेडिंग विंडो 1 जनवरी 2026 से बंद है और नतीजे आने के 48 घंटे बाद ही दोबारा खोला जाएगा। यह पाबंदी कंपनी के अंदरूनी लोगों और उनके करीबी रिश्तेदारों पर लागू है।

अगर शेयर के लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस की बात करें तो तस्वीर काफी दिलचस्प है। बीते एक महीने में शेयर 10 फीसदी और तीन महीनों में 33 फीसदी टूट चुका है। वहीं, छह महीने में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन दूसरी ओर, एक साल में यह शेयर 131 फीसदी चढ़ा है, तीन साल में 716 फीसदी और पांच साल में करीब 2,700 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,