250% चढ़ गया यह शेयर, ₹31 पर आया भाव, लगातार तेजी

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयरों में आज गुरुवार 5 मार्च को करीब 5% की तेजी देखने को मिली। दलाल स्ट्रीट पर आई इस राहत भरी तेजी के पीछे कंपनी की हाल ही में की गई बड़ी घोषणा को अहम वजह माना जा रहा है।

250% चढ़ गया यह शेयर, ₹31 पर आया भाव, लगातार तेजी

Spice Lounge Food Works Share: स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयरों में आज गुरुवार 5 मार्च को करीब 5% की तेजी देखने को मिली। दलाल स्ट्रीट पर आई इस राहत भरी तेजी के पीछे कंपनी की हाल ही में की गई बड़ी घोषणा को अहम वजह माना जा रहा है। कंपनी ने अपने जोरा वर्ल्ड एक्सपीरिएंशियल इवेंट प्लेटफॉर्म को और मजबूत करने का ऐलान किया है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर डीजे और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ब्लैक कॉफी का लाइव शो आयोजित किया जाएगा।

क्या है डिटेल

कंपनी के मुताबिक यह बड़ा म्यूजिक इवेंट 2 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के क्वैक एरिना में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कलाकार के भारत दौरे का हिस्सा होगा। इस शो के लिए लगभग 50,000 स्क्वेयर फीट में फैला मल्टी-लेवल इमर्सिव वेन्यू तैयार किया जा रहा है, जहां दर्शकों को विश्वस्तरीय लाइव एंटरटेनमेंट अनुभव देने की तैयारी है। कंपनी का कहना है कि इस तरह के बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए वह प्रीमियम लाइव एंटरटेनमेंट स्पेस में अपनी मजबूत पहचान बनाना चाहती है।

ब्लैक कॉफी का यह शो कंपनी के जोरा वर्ल्ड प्लेटफॉर्म की बड़ी योजनाओं का हिस्सा है। इससे पहले कंपनी ने मशहूर संगीतकार इलैयाराजा के 50 साल के संगीत सफर के जश्न से जुड़े एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी घोषणा की थी। कंपनी का कहना है कि वह क्लासिकल, कंटेम्पररी और ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक जैसे अलग-अलग जॉनर के कार्यक्रमों के जरिए बड़े स्तर पर सांस्कृतिक और मनोरंजन इवेंट आयोजित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर मोहन बाबू करजेला ने इस मौके पर कहा कि ब्लैक कॉफी इंडिया टूर जोरा वर्ल्ड के बढ़ते इवेंट पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। उनका कहना है कि कंपनी हॉस्पिटैलिटी, संस्कृति और प्रीमियम लाइव इवेंट्स को एक साथ जोड़कर एक बड़ा कंज्यूमर इकोसिस्टम तैयार करना चाहती है, जिससे लंबे समय में ब्रांड वैल्यू और अलग-अलग तरह के रेवेन्यू अवसर पैदा हो सकें।

शेयरों के हाल

शेयर की चाल पर नजर डालें तो गुरुवार को बीएसई पर स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स का शेयर करीब 29.98 रुपये के स्तर पर खुला और दिन में 31.47 रुपये तक पहुंच गया। पिछले एक साल में इस शेयर ने लगभग 250% का जोरदार रिटर्न दिया है। हालांकि हाल के महीनों में इसमें उतार-चढ़ाव भी देखा गया है। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3.29% गिरा है, जबकि बीते तीन महीनों में इसमें करीब 40.71% की गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी का कारोबार

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स एक हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती है, जो फूड, ड्रिंक्स, नाइटलाइफ और एंटरटेनमेंट से जुड़े अनुभव उपलब्ध कराती है। कंपनी अपने ब्रांड्स के साथ-साथ फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी कई आउटलेट्स चलाती है, जिनमें ब्लेज कबाब, जोरा, सैलूड, बफेलो वाइल्ड विंग्स और विंग ज़ोन जैसे नाम शामिल हैं। जोरा वर्ल्ड के जरिए कंपनी बड़े शहरों में सांस्कृतिक और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इवेंट्स की एक मजबूत श्रृंखला तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में सीमित लेकिन मुनाफे वाला प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी की ऑपरेशनल आय लगभग 0.32 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग स्थिर है। हालांकि कम ऑपरेटिंग खर्च के कारण कंपनी को 0.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ और प्रॉफिट मार्जिन करीब 47% रहा। इसके बावजूद प्रति शेयर कमाई (EPS) सिर्फ 0.02 रुपये रही, जो यह दिखाती है कि कंपनी अभी अपने नए बिजनेस मॉडल के शुरुआती चरण में है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,