SpaceX IPO: एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने के करीब, नेटवर्थ 971 अरब डॉलर पर पहुंचा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • एलन मस्क की दौलत में रातोंरात करीब ₹26.27 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है
  • इससे वह दुनिया के पहले खरबपति बनने के बेहद करीब हैं
  • मस्क की दौलत में इजाफे के पीछे स्पेसएक्स का आईपीओ है
SpaceX IPO: एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बनने के करीब, नेटवर्थ 971 अरब डॉलर पर पहुंचा

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने दुनिया का सबसे बड़ा IPO लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। इस आईपीओ के चलते मस्क की दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने से केवल 29 अरब डॉलर दूर हैं। उनकी संपत्ति में रातोंरात 274 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। यह रकम अडानी अंबानी की जीवन भर की कमाई से काफी अधिक है। बता दें दुनिया के करीब 20 देशों की जीडीपी ही 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है।

कंपनी ने अपने IPO के जरिए 75 अरब डॉलर जुटाए हैं, जो 2019 में सऊदी अरामको के 29.4 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देता है। स्पेसएक्स ने 55.56 करोड़ शेयर 135 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर जारी किए हैं। अगर अतिरिक्त शेयर भी पूरी तरह बिक जाते हैं, तो यह IPO 86 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

1.77 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा स्पेसएक्स का वैल्यूएशन

IPO प्राइस के आधार पर SpaceX का मार्केट कैप 1.77 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है, जबकि स्टॉक ऑप्शन और अन्य हिस्सेदारी को जोड़ने पर इसका पूर्ण मूल्यांकन करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर बैठता है।

इस वैल्यूएशन के साथ SpaceX दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनियों में शामिल हो गई है और इसका साइज एलन मस्क की दूसरी कंपनी Tesla से भी बड़ा हो गया है।

एलन मस्क की संपत्ति 971 अरब डॉलर

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, IPO के बाद एलन मस्क की नेटवर्थ में लगभग 274 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। उनकी कुल संपत्ति बढ़कर करीब 971 अरब डॉलर हो गई। इस तरह मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने से सिर्फ कुछ कदम दूर रह गए हैं।

IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

रिपोर्ट के मुताबिक IPO में उपलब्ध शेयरों की तुलना में चार गुना ज्यादा मांग आई। रिटेल इन्वेस्टर्स ने 100 अरब डॉलर से अधिक के ऑर्डर दिए, जबकि उनके लिए केवल 20% शेयर आरक्षित थे। विश्लेषकों का मानना है कि मस्क की लोकप्रियता और AI सेक्टर को लेकर निवेशकों का उत्साह इस जबरदस्त मांग की बड़ी वजह है।

AI और स्पेस का नया दांव

SpaceX अब केवल रॉकेट लॉन्च और सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी नहीं रह गई है। कंपनी खुद को एक AI इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है।कंपनी का दावा है कि भविष्य में वह अंतरिक्ष में डेटा सेंटर और चंद्रमा पर रोबोटिक फैक्ट्रियां स्थापित कर सकती है। SpaceX के AI डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े सौदे उसकी आय का प्रमुख स्रोत बनने की उम्मीद है।

AI IPO की नई लहर

SpaceX के बाद अब AI सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियां भी शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं। Anthropic और OpenAI के भी इस साल IPO लाने की चर्चा है, जिनका संभावित वैल्यूएशन 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो सकता है।

इनपुट: ब्लूमबर्ग

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,