Gold Price Today: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मिला 205% का रिटर्न, 1 लाख का इनवेस्टमेंट हुआ 3.05 लाख रुपये
Gold Price Today: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bonds) की सीरीज VII ने निवेशकों को 205 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निवेशकों को यह किस्त समय से पहले रिडीम करने का विकल्प दिया है।

Gold Price Today: महज 8 साल में ही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bonds) ने निवेशकों को 205 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जिसकी वजह से निवेशकों का 1 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट बढ़कर 3.05 लाख रुपये हो गया है। निवेशकों के लिए अच्छी खबर है कि आरबीआई ने समय से पहले रिडेम्पशन कीमत की घोषणा कर दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि निवेशकों के पास सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सीरीज VII को 20 अप्रैल 2026 से रिडीम करने का विकल्प होगा। आरबीआई ने इस बॉन्ड को 20 अक्टूबर 2020 में जारी किया गया था।
15254 रुपये होगी गोल्ड की यूनिट (Sovereign Gold Bonds Redemption Rate)
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इस सीरीज के लिए रिडीम वैल्यू 15254 रुपये प्रति यूनिट तय किया गया है। इश्यू के समय पर इसकी कीमत 5051 रुपये था। यानी तब से कीमतों में 201.99 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, इसमें हर साल मिलने वाला 2.5 प्रतिशत का वर्षिक रिटर्न शामिल नहीं है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीदने पर 50 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा था। इस हिसाब से अगर देखें तो यह एसजीबी की इस सीरिज पर 205 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है।
कैसे तय की जाती है कीमत? (Sovereign Gold Bonds Price)
रिडेम्पशन की कीमत इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी आखिरी तीन कारोबारी दिन के औसत के हिसाब से तय की जाती है। यानी 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 की औसत की कीमत ही तय की जाएगी।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर कितना लगता है टैक्स (Sovereign Gold Bonds tax details)
बजट 2026 के पहले सॉवरेट गोल्ड बॉन्ड की मैच्योरिटी पूरी तरह से टैक्स फ्री था। यहां तक की सेकेंड्री मार्केट से खरीदा गया SGB भी पूरी तरह से टैक्स फ्री था। वहीं, बजट 2026 के बाद नियमों में बदलाव हुआ है। जिसकी वजह से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ओरिजिनल इश्यू समय खरीदने वाले निवेशकों को ही मैच्योरिटी के समय कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना होगा।
अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले बेचा जाता है तब की स्थिति में कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। 12 महीने के बाद 12.5 प्रतिशत का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। बता दें, सरकार की तरफ से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर हर साल 2.5 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता था।
क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (What is Sovereign Gold Bonds schemes)
भारत सरकार ने 2015 में सॉवरेट गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की। यह सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जारी करता है। इस स्कीम पर गोल्ड की कीमत के बराबर पैसा और हर साल 2.5 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। सरकार इस स्कीम के जरिए फिजिकल गोल्ड के आयात पर निर्भरता को कम करना चाहती थी।
2023 में सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को बंद कर दिया था। सरकार ने कहा था कि इस स्कीम के उद्देश्य की पूर्ति हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


