1.43 करोड़ नए शेयर, 99 रुपये का इश्यू प्राइस...17 सितंबर से ओपन हो रहा आईपीओ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सोनासेलेक्शन इंडिया ने कहा कि आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा

NTPC Green Energy IPO Details
सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड के आईपीओ का इंतजार खत्म

Sonaselection India IPO: टेक्स्टाइल कंपनी सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड के आईपीओ का इंतजार खत्म होने वाला है। इस कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर लिया है। करीब 141.6 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

17 सितंबर से खुलेगा आईपीओ

सोनासेलेक्शन इंडिया ने सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 16 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। वहीं, भीलवाड़ा मुख्यालय वाली कंपनी के आईपीओ में 1.43 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जिनकी कीमत प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 141.57 करोड़ रुपये बैठती है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स इस पब्लिक ऑफरिंग के लिए एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

क्या है कंपनी का प्लान?

नए शेयरों की बिक्री से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में प्लांट, मशीनरी खरीदने और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा। वित्त वर्ष 2026 में, कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, सियोनाह एंटरप्राइजेज के जरिए रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में अपने कामकाज का विस्तार किया। इससे फैब्रिक मैन्युफैक्चरिंग और गारमेंट प्रोडक्शन के बीच वर्टिकल इंटीग्रेशन मजबूत हुआ।

IPO खुलने की तारीख: 17 सितंबर, 2026

IPO बंद होने की तारीख: 21 सितंबर, 2026

अनुमानित अलॉटमेंट तारीख: 22 सितंबर, 2026

अनुमानित रिफंड तारीख: 23 सितंबर, 2026

डीमैट अकाउंट में क्रेडिट: 23 सितंबर, 2026

IPO लिस्टिंग की तारीख: 24 सितंबर, 2026

भीलवाड़ा में है कंपनी की फैक्ट्री

वर्ष 2022 में स्थापित सोनासेलेक्शन इंडिया एक इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग और प्रोसेसिंग कंपनी है। इसका मुख्य कारोबार राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में है। भीलवाड़ा को टेक्सटाइल प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग के एक बड़े केंद्र के तौर पर जाना जाता है। इससे कंपनी को कुशल लेबर, पहले से बनी सप्लाई चेन और टेक्सटाइल इकोसिस्टम का फायदा मिलता है।

एक और आईपीओ का प्राइस बैंड तय

हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने 1000 करोड़ रुपये के आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और करीब 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि में से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के भुगतान या पूर्व भुगतान में किया जाएगा। वहीं 200 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित कंपनी की इकाई में क्षमता विस्तार के लिए जरूरी उपकरण खरीदने में लगाए जाएंगे। शेष राशि का रणनीतिक पहलों और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए रखी जाएगी। हीरो मोटर्स के शेयर के 23 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़1.43 करोड़ नए शेयर, 99 रुपये का इश्यू प्राइस...17 सितंबर से ओपन हो रहा आईपीओ