एक और एनर्जी कंपनी का आ रहा IPO, सोलन पैनल का कारोबार, गुजरात में हेडक्वार्टर

Sep 13, 2024 07:29 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • यह कंपनी एसएमई आईपीओ की तैयारी कर रही है, जिसमें 55,00,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री शामिल है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इश्यू साइज का खुलासा नहीं किया है।

एक और एनर्जी कंपनी का आ रहा IPO, सोलन पैनल का कारोबार, गुजरात में हेडक्वार्टर

Solarium green energy IPO: बीते कुछ महीनों में एनर्जी सेक्टर की कई कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लॉन्च कर शेयर बाजार में लिस्टिंग की है। इस कतार में एक और एनर्जी कंपनी शामिल हो गई है। कंपनी का नाम सोलारियम ग्रीन एनर्जी है। इस कंपनी ने आईपीओ लॉन्च करने के लिए बीएसई के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। यह कंपनी एसएमई आईपीओ की तैयारी कर रही है, जिसमें 55,00,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री शामिल है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इश्यू साइज का खुलासा नहीं किया है।

आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से कंपनियां विस्तार योजनाओं के लिए कैपिटल जुटाने, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के अलावा मौजूदा शेयरधारकों को कंपनी से बाहर निकलने का मौका देने के लिए प्राइमरी मार्केट का उपयोग कर रही हैं।

कंपनी के बारे में

सोलारियम ग्रीन एनर्जी एक स्पेशल टर्नकी सॉल्यूशन कंपनी है। यह कंपनी इंजीनियरिंग, डिजाइन, परचेज, टेस्टिंग, इंस्टॉलमेंट, कमीशनिंग, ट्रांसमिशन सिस्टम और ओएंडएम सर्विस प्रोवाइड करती है। इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को संबोधित करने के लिए किया जाएगा। 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान सोलारियम ग्रीन एनर्जी ने 177.81 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जिसमें 23.77 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ और 15.59 करोड़ रुपये का प्रॉफिट था।

सोलारियम ग्रीन एनर्जी ने FY24 तक 8,506 आवासीय छत परियोजनाएं, 152 C&I परियोजनाएं और आठ सरकारी परियोजनाएं पूरी की हैं। वर्तमान में कंपनी के पास 165.30 करोड़ रुपये मूल्य की 41 चालू परियोजनाएं और 252.86 करोड़ रुपये की नई निविदाएं हैं।

2018 में वजूद में आई कंपनी

आपको बता दें कि साल 2018 में सोलारियम ग्रीन एनर्जी वजूद में आई। इस कंपनी के फाउंडर अंकित गर्ग हैं, जिन्होंने आईआईटी की पढ़ाई की है। इस कंपनी का हेडक्वार्टर गुजरात के अहमदाबाद में है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Solarium green energy files draft papers to launch sme ipo with bse detail is here
;;;