Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Solar Industries India Ltd gets 1400 crore rupee work order share jumps 39 percent in one year
इस कंपनी को मिला 1400 करोड़ रुपये का डिफेंस प्रोजेक्ट, 1 साल में 39% चढ़ा भाव

इस कंपनी को मिला 1400 करोड़ रुपये का डिफेंस प्रोजेक्ट, 1 साल में 39% चढ़ा भाव

संक्षेप: Defence Stock: सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Solar Industries India Ltd) को 1400 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम 4 साल में पूरा करना है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि यह इस सेगमेंट में सबसे लम्बा एक्सपोर्ट ऑर्डर है।

Tue, 18 Nov 2025 04:04 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defence Stock: सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Solar Industries India Ltd) को 1400 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह काम 4 साल में पूरा करना है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि यह इस सेगमेंट में सबसे लम्बा एक्सपोर्ट ऑर्डर है। इस वर्क ऑर्डर के मिलने से कंपनी के वर्क ऑर्डर में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?

सोलर इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल लिमिटेड के लिए सितंबर तिमाही शानदार रही है। कंपनी का रेवन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 960 करोड़ रुपये रहा है। जुलाई से सितंबर के दौरान सोलर इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 20.60 प्रतिशत के इजाफे के साथ 345 करोड़ रुपये रहा है।

ये भी पढ़ें:1 साल में 3461% का रिटर्न, आज 83% सस्ता हुआ स्टॉक, ₹1000 के नीचे आया भाव

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी डिफेंस सेगमेंट से 900 करोड़ रुपये का रेवन्यू हुआ था। वहीं, ओवरआल रेवन्यू पहली छमाही के दौरान 4237 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 42 प्रतिशत अधिक है। कंपनी को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में रेवन्यू 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?

आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 13830 रुपये के रेंज में ट्रेड कर रहा है। 2025 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 41 प्रतिशत बढ़ा है। इस कंपनी का 52 वीक हाई 17805 रुपये और 52 वीक लो लेवल 8479.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.24 लाख करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:फिजिक्सवाला आईपीओ ₹145 पर हुआ लिस्ट, निवेशक पहले दिन मालामाल

2 साल में सोलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 86 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 248 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 1293 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।