
2 रुपये से 96 रुपये के पार शेयर, 4700% की तूफानी तेजी, अब कंपनी को मिला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर को ग्राउंड माउंटेड और रूफटॉप ऑन-ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को मिला यह प्रोजेक्ट 16.31 करोड़ रुपये का है। सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर 4 साल में 4700% से ज्यादा उछल गए हैं।
एडवांस्ड सोलर और क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस बनाने वाली कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड को एक और बड़ा ऑर्डर मिला है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर को ग्राउंड माउंटेड और रूफटॉप ऑन-ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को मिला यह प्रोजेक्ट 16.31 करोड़ रुपये का है। सर्वोटेक रिन्यूएबल को यह प्रोजेक्ट रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (REMCL) से मिला है। REMCL, राइट्स लिमिटेड और रेलवे मिनिस्ट्री का संयुक्त उपक्रम है। सर्वोटेक रिन्यूएबल को पिछले दिनों ही 73.70 करोड़ रुपये का ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश लिमिटेड से मिला है।
प्रोजेक्ट में कंपनी को क्या करना होगा?
रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (REMCL) से मिले सोलर प्रोजेक्ट में सर्वोटेक रिन्यूएबल को नोएडा में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) में अलग-अलग कैपेसिटी के ग्राउंड माउंटेड और रूफटॉप सोलर पावर प्लांट्स के डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करना होगा। इसके अलावा, प्रोजेक्ट में 10 साल के ऑपरेशंस और मेंटीनेंस भी शामिल है।
4 साल में 4700% से ज्यादा उछल गए हैं सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर पिछले 4 साल में 4700 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। सोलर कंपनी के शेयर 4 नवंबर 2021 को 1.99 रुपये पर थे। सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर 21 नवंबर 2025 को NSE में 96.05 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले तीन साल में सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर 537 पर्सेंट उछल गए हैं। हालांकि, पिछले एक साल में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों में 44 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 42 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 189.67 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 95.15 रुपये है।





