
AI की बदौलत स्नैप के शेयर में धमाका, 25% की उछाल, परप्लेक्सिटी से करोड़ों की डील
स्नैप कंपनी के साथ 400 मिलियन डॉलर की डील के ऐलान के बाद स्नैप के शेयर की कीमत में 25% से अधिक की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही, कंपनी ने तीसरी तिमाही में अनुमान से अधिक राजस्व भी अर्जित किया।
स्नैप कंपनी के साथ 400 मिलियन डॉलर की डील के ऐलान के बाद स्नैप के शेयर की कीमत में 25% से अधिक की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही, कंपनी ने तीसरी तिमाही में अनुमान से अधिक राजस्व भी अर्जित किया। परप्लेक्सिटी AI अगले एक साल में स्नैप को 400 मिलियन डॉलर नकद और इक्विटी (हिस्सेदारी) के रूप में देगी। इस साझेदारी से होने वाला राजस्व अगले साल से कंपनी के वित्तीय परिणामों में दिखने लगेगा। वर्ष 2026 से परप्लेक्सिटी की 'आंसर-इंजन' सेवा स्नैपचैट के चैट इंटरफेस में शामिल कर दी जाएगी। स्नैप ने यह भी कहा कि उसका मौजूदा 'My AI' चैटबॉट भी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगा।

स्नैप के मुनाफे ने तोड़े सारे अनुमान
राजस्व: 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में स्नैप का राजस्व बढ़कर 1.51 अरब डॉलर हो गया, जो विश्लेषकों के अनुमान से अधिक है।
नुकसान में कमी: कंपनी का नेट लॉस घटकर 104 मिलियन डॉलर रह गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 153 मिलियन डॉलर था।
विज्ञापन व्यवसाय: कंपनी के कुल राजस्व में लगभग 90% योगदान देने वाले विज्ञापन व्यवसाय ने इस तिमाही में 1.32 अरब डॉलर की कमाई की।
सब्स्क्रिप्शन रेवेन्यू: स्नैपचैट के सशुल्क सदस्यों की संख्या बढ़कर लगभग 1.7 करोड़ हो गई। इस वजह से 'अन्य राजस्व' की श्रेणी में 54% की उछाल देखने को मिली।
मंथली यूजर: स्नैपचैट के दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं (DAUs) की संख्या 8% बढ़कर 47.7 करोड़ हो गई। हालांकि, कंपनी ने चौथी तिमाही में इनके घटने की आशंका जताई है।
अगली तिमाही का लक्ष्य भी दमदार
स्नैप ने चौथी तिमाही के लिए अपने राजस्व का अनुमान 1.68 अरब डॉलर से 1.71 अरब डॉलर के बीच रखा है, जो विश्लेषकों की उम्मीदों के अनुरूप है। बता दें कि सामान्य व्यापारिक घंटों के दौरान स्नैप के शेयर का भाव 2.28% गिरकर 7.30 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)





