रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए शेयर, 2 दिन में 40% की तेजी, महिंद्रा का ट्रक-बस बिजनेस खरीद रही कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • एसएमएल महिंद्रा के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है
  • कंपनी के शेयर गुरुवार को 20% उछलकर 5478.60 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • दो दिन में कंपनी के शेयरों में 40% से अधिक की तेजी आई है
SML Mahindra
SML Mahindra के शेयर दो दिन में 40% से अधिक उछल गए हैं।

एक बड़े बिजनेस अपडेट के बाद एसएमएल महिंद्रा के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 5478.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। एसएमएल महिंद्रा के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में बुधवार को भी 20 पर्सेंट की तेजी आई थी। एसएमएल महिंद्रा के शेयर 2 दिन में 40 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 100 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

SML महिंद्रा को ट्रक और बस बिजनेस बेच रही है महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा के बोर्ड ने अपना ट्रक और बस बिजनेस अपनी सहायक कंपनी एसएमएल महिंद्रा को 525 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को एक सिंगल इकाई के तहत कंसॉलिडेट करना चाहती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के बोर्ड ने स्लम्प सेल बेसिस पर ट्रक और बस बिजनेस की सेल, ट्रांसफर और डिस्पोजल को मंजूरी दी है। एग्रीमेंट 7 अगस्त 2026 को या इससे पहले पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, ट्रांजैक्शन 31 जनवरी 2027 तक पूरा हो सकता है। डील के तहत ट्रक और बस बिजनेस के एसेट्स, एंप्लॉयीज, लाइसेंस और लायबिलिटीज एसएमएल महिंद्रा को ट्रांसफर होगी।

2 दिन में 40% से ज्यादा उछल गए हैं एसएमएल महिंद्रा के शेयर
एसएमएल महिंद्रा (SML Mahindra) के शेयरों में 2 दिन में 40 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 28 जुलाई को 3807 रुपये पर बंद हुए थे। एसएमएल महिंद्रा के शेयर 30 जुलाई 2026 को 5478.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 62 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 2700.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर गुरुवार को 5478.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 52 हफ्ते के निचले स्तर से एसएमएल महिंद्रा के शेयरों में 100% से अधिक की तेजी आई है।

5 साल में 815% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
एसएमएल महिंद्रा (SML Mahindra) के शेयरों में पिछले 5 साल में 815 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 6 अगस्त 2021 को 598.90 रुपये पर थे। एसएमएल महिंद्रा के शेयर 30 जुलाई 2026 को 5478.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 666 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 425 पर्सेंट उछले हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 154 पर्सेंट की तेजी आई है।

नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदने के बाद रिस्ट्रक्चरिंग
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2025 में एसएमएल इसुजु में नियंत्रण हिस्सेदारी खरीदी थी। कंपनी ने यह हिस्सेदारी सुमितोमो कॉरपोरेशन और इसुजु मोटर्स से खरीदी थी। नियंत्रण हिस्सेदारी लेने के बाद कंपनी ने इसका नाम SML महिंद्रा कर दिया। वित्त वर्ष 2026 के दौरान महिंद्रा के ट्रक और बस बिजनेस ने 2989 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट किया है, यह महिंद्रा की टोटल इनकम का करीब 2.02 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर, 40% की तेजी, महिंद्रा का ट्रक-बस बिजनेस खरीद रही है कंपनी