Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SME Stock TechD Cybersecurity jumped 285 percent from IPO Price Vijay kedia holds over 3 lakh share
SME स्टॉक में 2 महीने में 285% की तूफानी तेजी, विजय केडिया के पास 393100 शेयर

SME स्टॉक में 2 महीने में 285% की तूफानी तेजी, विजय केडिया के पास 393100 शेयर

संक्षेप:

टेक डी साइबरसिक्योरिटी के शेयर IPO प्राइस के मुकाबले 285% से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को NSE में 743.40 रुपये पर बंद हुए हैं। IPO में टेक डी साइबरसिक्योरिटी के शेयर का दाम 193 रुपये था।

Tue, 2 Dec 2025 07:08 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SME स्टॉक टेक डी साइबरसिक्योरिटी (टेक डिफेंस लैब्स) में गजब की तेजी आई है। टेक डी साइबरसिक्योरिटी के शेयर दो महीने से कुछ ज्यादा समय में IPO प्राइस के मुकाबले 285 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को NSE में 743.40 रुपये पर बंद हुए हैं। आईपीओ में टेक डी साइबरसिक्योरिटी के शेयर का दाम 193 रुपये था। कंपनी के शेयर 22 सितंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का टेक डी साइबरसिक्योरिटी पर बड़ा दांव है। केडिया के पास कंपनी के 3 लाख से ज्यादा शेयर हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले ही दिन दोगुना कर दिया था लोगों का पैसा
टेक डी साइबरसिक्योरिटी (TechD Cybersecurity) के आईपीओ में शेयर का दाम 193 रुपये था। कंपनी के शेयर 90 पर्सेंट फायदे के साथ 366.70 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 385 रुपये पर बंद हुए। टेक डी साइबरसिक्योरिटी के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 15 सितंबर 2025 को खुला था और यह 17 सितंबर तक ओपन रहा।

ये भी पढ़ें:ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है यह शेयर, 140 रुपये के शेयर का GMP पहुंचा 160 रुपये

विजय केडिया के पास हैं कंपनी के 3,93,100 शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय किशनलाल केडिया का टेक डी साइबरसिक्योरिटी पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पास कंपनी के 3,93,100 शेयर हैं। टेक डी साइबरसिक्योरिटी में केडिया की हिस्सेदारी 5.26 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा 20 सितंबर 2025 के मुताबिक है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.22 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 36.78 पर्सेंट है।

ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी को मिला 15 साल का लाइसेंस, कमजोर बाजार में भी रॉकेट बना शेयर

718 गुना से ज्यादा लगा था IPO पर दांव
टेक डी साइबरसिक्योरिटी के आईपीओ पर टोटल 718.30 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी पर 726.06 गुना दांव लगा। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) कैटेगरी में 1279.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 284.17 गुना दांव लगा था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।