Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SME Stock Exato Technologies rallied 155 Percent from IPO Price Vijay kedia holds over 3 lakh share
6 दिन में 155% चढ़ गया यह SME स्टॉक, विजय केडिया के पास हैं 350000 से ज्यादा शेयर

6 दिन में 155% चढ़ गया यह SME स्टॉक, विजय केडिया के पास हैं 350000 से ज्यादा शेयर

संक्षेप:

6 दिन में ही एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले 155% उछल गए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 12 दिसंबर को 356.35 रुपये पर बंद हुए हैं।

Dec 12, 2025 11:39 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SME स्टॉक एक्साटो टेक्नोलॉजीज में तूफानी तेजी जारी है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट उछलकर 356.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज, शेयर बाजार में नई-नवेली कंपनी है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिसंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। 6 ट्रेडिंग सेशन में ही कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले 155 पर्सेंट उछल गए हैं। आईपीओ में एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 140 रुपये था। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर दांव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजय केडिया के पास कंपनी के 3,50,436 शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय किशनलाल केडिया ने SME कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। विजय केडिया के पास एक्साटो टेक्नोलॉजीज के 3,50,436 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 3.48 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर की हिस्सेदारी 54.73 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.27 पर्सेंट है।

ये भी पढ़ें:अजय देवगन ने खरीद रखा है यह शेयर, 5 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

पहले ही दिन दोगुना हो गया था निवेशकों का पैसा
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) के शेयरों ने लिस्टिंग पर बंपर रिटर्न दिया था। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर को लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। वहीं, एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 90 पर्सेंट फायदे के साथ 266 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 279.30 रुपये पर बंद हुए। इश्यू प्राइस के मुकाबले एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर पहले ही दिन 100 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:ग्रे मार्केट में जलवा दिखा रहे खिलौना कंपनी के शेयर, 150 रुपये के पार पहुंचा GMP

IPO पर लगा था 947 गुना से ज्यादा दांव
एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ पर टोटल 947.21 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 1068.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 1488.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 327.08 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।