
8 दिन में 180% की तूफानी तेजी, दनादन अपर सर्किट मार रहा यह शेयर, विजय केडिया का भी दांव
एक्साटो टेक्नोलॉजीज का शेयर IPO में 140 रुपये का था। IPO के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 8 दिन में ही 180% उछल गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 16 दिसंबर को 392.85 रुपये पर पहुंच गए हैं।
SME स्टॉक एक्साटो टेक्नोलॉजीज में तूफानी तेजी जारी है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिन से अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट उछलकर 392.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज, शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी है। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 140 रुपये था। आईपीओ के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 8 दिन में ही 180 पर्सेंट उछल गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी कंपनी पर दांव है।
विजय केडिया के पास हैं कंपनी के 3 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय किशनलाल केडिया ने एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। विजय केडिया के पास एक्साटो टेक्नोलॉजीज के 3,50,436 शेयर हैं। कंपनी में विजय केडिया की हिस्सेदारी 3.48 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.73 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.27 पर्सेंट है। SME कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप मंगलवार को 395 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
पहले ही दिन दोगुना हो गया था निवेशकों का पैसा
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) के शेयरों में निवेशकों का पैसा पहले ही दिन दोगुना हो गया था। IPO में एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 140 रुपये था। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर को BSE में 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 266 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले ही दिन एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर और उछलकर 279.30 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर पहले ही दिन 140 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 100 पर्सेंट चढ़ गए। यानी, कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन लोगों का पैसा दोगुना कर दिया। एक्साटो टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 28 नवंबर 2025 को दांव लगाने के लिए खुला था और यह 2 दिसंबर तक ओपन रहा। कंपनी के IPO का टोटल साइज 37.45 करोड़ रुपये तक का था।





