Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SMC Global Securities Ltd will give one share bonus on every share record date fixed 14 nov
1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर, कीमत ₹150 से कम

1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर, कीमत ₹150 से कम

संक्षेप:

Bonus Share: एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड (SMC Global Securities Ltd) ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस 150 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक ने अबतक 9 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है।

Nov 08, 2025 05:09 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus Share: एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड (SMC Global Securities Ltd) ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस 150 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक ने अबतक 9 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। यह पहली बार होगा जब कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देगी। इस बोनस इश्यू के लिए एसमएसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

एक्सचेंज को दी जानकारी में एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर बांटा जाएगा। एसएमसी ग्लोबल सिक्यरिटीज ने इस बोनस शेयर के लिए 14 नवंबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

ये भी पढ़ें:पतंजलि फूड्स ने किया अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर

9 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

पहली बार कंपनी ने योग्य निवेशकों को 2021 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.80 रुपये का डिविडेंड बांटा था। वहीं, आखिरी बार कंपनी की तरफ से जून 2025 में डिविडेंड दिया गया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.20 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों की इस साल स्थिति अच्छी नहीं

शुक्रवार को बाजार में छाई सुस्ती के बीच एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक बीएसई में 132.20 रुपये के लेवल पर था। बीते 6 महीने में एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक 8 प्रतिशत के करीब टूट चुका है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज का 52 वीक हाई 164.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 99 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1495.64 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:Groww के IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों के हाथ रह जाएंगे खाली?

2 साल में एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शेयरों का भाव 46 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3 साल में यह स्टॉकक 60.73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 36 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।