Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Smallcap Transformers and Rectifiers jumped over 21 Percent World Bank removed its name from list of Debarred Firms
वर्ल्ड बैंक से मिली बड़ी राहत, 4 दिन में 21% से ज्यादा चढ़ गया यह स्मॉलकैप शेयर

वर्ल्ड बैंक से मिली बड़ी राहत, 4 दिन में 21% से ज्यादा चढ़ गया यह स्मॉलकैप शेयर

संक्षेप:

ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 7% से अधिक के उछाल के साथ 342.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। 4 दिन में कंपनी के शेयरों में 21% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वर्ल्ड बैंक ने कंपनी का नाम डिबार्ड फर्म्स की लिस्ट से हटा दिया है।

Nov 17, 2025 02:47 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप स्टॉक ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स में पिछले कुछ दिन से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 342.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 दिन में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों में 21 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 27 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 650.23 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 282.80 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी को वर्ल्ड बैंक से मिली है बड़ी राहत
स्मॉलकैप स्टॉक ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स में यह तेज उछाल एक बड़े अपडेट के बाद आया है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स ने घोषणा की है कि विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) ने उसका नाम डिबार्ड फर्म्स (जिन कंपनियों पर वर्ल्ड बैंक ने रोक लगाई हुई है) की लिस्ट से हटा दिया है। इसके अलावा, वर्ल्ड बैंक ने सैंक्शन केस में कंपनी को जवाब देने के लिए और समय दिया है। जवाब देने की नई डेडलाइन 12 जनवरी 2026 है।

ये भी पढ़ें:रॉकेट सा उड़ा ड्रोन शेयर, आर्मी से मिले हैं 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर

5 साल में 6600% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों में पिछले पांच साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर पिछले पांच साल में 6600 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 20 नवंबर 2020 को 4.97 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 नवंबर 2025 को 342.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले चार साल की बात करें तो ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों में 2200 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। पिछले दो साल में स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 245 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एक साल में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 25 पर्सेंट के करीब लुढ़के हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।