
345 रुपये से टूटकर 50 रुपये के नीचे आया यह शेयर, अब कंपनी को एक और झटका
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से 85% से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों का ऑल टाइम हाई 345.75 रुपये है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 14 जनवरी 2026 को 49.26 रुपये पर बंद हुए हैं।
स्मॉलकैप स्टॉक विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया पर पिछले कुछ महीनों से बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल-टाइम हाई लेवल) से 85 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर बुधवार को BSE में गिरावट के साथ 49.26 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी को एक और झटका लगा है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया ने बुधवार को बताया है कि उसे नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे से एक टर्मिनेशन नोटिस मिला है। यह टर्मिनेशन नोटिस जयपुर-सवाई माधोपुर डबलिंग प्रोजेक्ट के काम के लिए दिए गए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर है।
कॉन्ट्रैक्ट में शामिल था यह काम
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस कॉन्ट्रैक्ट में अर्थवर्क फिलिंग एंड कटिंग, स्टेशन बिल्डिंग्स का कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल एंड सिग्निंग और टेलिकम्युनिकेशन स्ट्रक्चर्स, पैसेंजर एंड गुड्स प्लेटफॉर्म्स, प्लेटफॉर्म शेल्टर्स, फुटब्रिजेज, पैसेंजर अमेनटीज, स्टाफ क्वॉर्टर, लिमिटेड हाइट सबवे, छोटे ब्रिज, रिटेनिंग वॉल्स, जयपुर और चाकसू स्टेशंस के बीच दूसरे एंसिलरी वर्क्स शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि रेलवे अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है और प्रोजेक्ट के तहत बाकी का काम विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड की भागीदारी के बिना स्वतंत्र रूप से किया जाएगा। हालांकि, विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड ने 14 जनवरी को राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर में स्टे एप्लीकेशन के साथ एक रिट याचिका दाखिल करके कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
85% से ज्यादा लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 85 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों का ऑल टाइम हाई 345.75 रुपये है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 14 जनवरी 2026 को 49.26 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 48.40 रुपये है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरों में 70 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 36 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



