Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Smallcap stock under 40 rs mic electronics share price jumps 10 percent after receipt of 114 crore rs order
ऑर्डर मिलते ही इस शेयर में लगा 10% का अपर सर्किट, कीमत ₹40 से भी है कम

ऑर्डर मिलते ही इस शेयर में लगा 10% का अपर सर्किट, कीमत ₹40 से भी है कम

संक्षेप:

एक ऑर्डर मिलने की खबर के बाद MIC इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर की कीमत 10% के अपर सर्किट पर लॉक हो गई। स्मॉल-कैप स्टॉक बीएसई पर 10% तक बढ़कर ₹38.94 प्रति शेयर पर पहुंच गया। इस स्मॉलकैप स्टॉक में एक साल में 45% की गिरावट आई है।

Jan 28, 2026 01:45 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Smallcap stock price: आमतौर पर देखा गया है कि किसी भी शेयर में तेजी या गिरावट उससे जुड़ी खबरों की वजह से आती है। कुछ ऐसा ही MIC इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर के साथ हुआ है। इस कंपनी को लेकर एक पॉजिटिव खबर ने शेयर को रफ्तार दे दी है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवर को एक ऑर्डर मिलने की खबर के बाद MIC इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर की कीमत 10% के अपर सर्किट पर लॉक हो गई। स्मॉल-कैप स्टॉक बीएसई पर 10% तक बढ़कर ₹38.94 प्रति शेयर पर पहुंच गया। MIC इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर की कीमत एक महीने में 13% से अधिक और तीन महीनों में 30% गिर गई है। इस स्मॉलकैप स्टॉक में एक साल में 45% की गिरावट आई है लेकिन पिछले पांच वर्षों में इसने 3,473% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑर्डर की डिटेल

MIC इलेक्ट्रॉनिक्स ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसे रायपुर के नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण से सेक्टर 22 नवा रायपुर अटल नगर स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर में इंफ्रा वर्क के डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण, कमीशनिंग, एएमसी के अलावा मेंटेनेंस के लिए स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ है। यह ऑर्डर ₹114.10 करोड़ का है और इसे पूरा करने की समय सीमा 10 महीने है। कंपनी के मुताबिक यह एक सीधा ऑर्डर था, जिसमें कंपनी ने निविदा प्रक्रिया के माध्यम से भाग लिया था। इस बीच, MIC इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि उसके निदेशक मंडल वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों पर शनिवार 31 जनवरी, 2026 को विचार करेगा और उन्हें मंजूरी देगा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड अंशुल जैन ने कहा कि MIC इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर की कीमत में महज 94 दिनों में लगभग 59% की गिरावट के बाद उछाल आया है लेकिन मौजूदा उछाल में संरचनात्मक सुधार के बजाय एक तरह की निष्क्रिय उछाल के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।