20% चढ़ गया यह शेयर, ₹275 पर आया भाव, अब 23 फरवरी को रहेगी निवेशकों की नजर
स्मॉलकैप कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। फंड जुटाने की योजना की घोषणा के बाद शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गया और बीएसई पर ₹275.20 के स्तर को छू लिया।

Smallcap Stock: स्मॉलकैप कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Ltd) के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। फंड जुटाने की योजना की घोषणा के बाद शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गया और बीएसई पर ₹275.20 के स्तर को छू लिया। सुबह 10 बजे तक शेयर इसी स्तर पर लॉक रहा। हालिया तेजी से निवेशकों में उत्साह बढ़ा है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय से इस स्टॉक में बने हुए हैं।
क्या है डिटेल
आज की रैली को मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी साथ मिला। करीब 4 लाख इक्विटी शेयरों में कारोबार हुआ, जो इसके एक हफ्ते के औसत 49,000 शेयर और एक महीने के औसत 34,000 शेयर से कई गुना ज्यादा है। भारी वॉल्यूम के साथ आई यह तेजी संकेत देती है कि बाजार में स्टॉक को लेकर नई दिलचस्पी बनी है और निवेशक फंडरेजिंग प्लान को सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं।
कंपनी ने दी यह जानकारी
कंपनी ने 18 फरवरी को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि 23 फरवरी 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी। इस बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। कंपनी राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या इन तरीकों के किसी संयोजन के जरिए पूंजी जुटाने पर विचार कर रही है। हालांकि, यह प्रक्रिया जरूरी नियामकीय और वैधानिक मंजूरियों के अधीन होगी।
इस सेक्टर में एंट्री का ऐलान
बता दें कि इससे पहले कंपनी ने क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एंट्री का ऐलान किया था। बोर्ड ने ट्यूलिप कंप्रेशन प्राइवेट लिमिटेड (TCPL) में 60% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है, जो तेजी से बढ़ती क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी है। यह हिस्सेदारी कंपनी अपनी सहयोगी कंपनी गेनवेल कॉमोसैल्स प्राइवेट लिमिटेड (GCPL) से खरीदेगी। साथ ही TIL के पास भविष्य में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 74% तक करने का विकल्प भी रहेगा।
शेयरों के हाल
अगर आप कंपनी के शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में यह करीब 16% चढ़ा है, हालांकि छह महीने में इसमें 3% की गिरावट भी दर्ज हुई है। एक साल में स्टॉक ने 50% का रिटर्न दिया है, जबकि दो साल में 105% की तेजी आई है। पिछले तीन साल में यह शेयर 520% तक उछला है और पांच साल में करीब 485% का शानदार रिटर्न दे चुका है। ऐसे में अब निवेशकों की नजर 23 फरवरी की बोर्ड मीटिंग पर टिकी है। यहां से इसके आगे की दिशा तय हो सकती है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें


