शानदार नतीजे के बाद दौड़ पड़ा यह शेयर, ऑल टाइम हाई के करीब भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग ने FY27 की पहली तिमाही में ₹26.3 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया
  • इस स्मॉलकैप शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो एक महीने में 8.37% की बढ़त हुई है
Bonus Share
शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया

Standard Engineering share: बाजार में बिकवाली के बीच शुक्रवार को स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। इस स्मॉलकैप स्टॉक में शुक्रवार को 3% तक बढ़त दर्ज की गई। इसी के साथ शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। बता दें कि शेयर में यह तेजी कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही नतीजे के बाद आई है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग ने FY27 की पहली तिमाही में ₹26.3 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के ₹20.87 करोड़ के प्रॉफिट से 26% अधिक (साल-दर-साल) है। पिछली तिमाही में कंपनी ने ₹19.79 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर ₹247.69 करोड़ हो गया जबकि FY26 की मार्च तिमाही में यह ₹226.67 करोड़ था। कंपनी का एबिटा साल-दर-साल 27.3% बढ़कर ₹44.1 करोड़ हो गया जबकि एबिटा मार्जिन 17.5% पर स्थिर रहा। टैक्स से पहले का प्रॉफिट (PBT) 26.5% बढ़कर ₹36 करोड़ हो गया।

क्या कहा कंपनी ने?

स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग के अनुसार, कंपनी ने अपने नए ग्रोथ प्लेटफॉर्म में लगातार निवेश करने के बावजूद कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हासिल की है। यह कंपनी के मुख्य बिजनेस की मजबूती और कैश बनाने की क्षमता को दिखाता है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नागेश्वर राव कंडुला ने कहा, "हमने FY27 की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की है। यह हमारे लिए एक और रिकॉर्ड तिमाही रही है, और मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं यह कोई एक बार की कामयाबी नहीं है। हर तिमाही में हम एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमने अपने लिए यही स्टैंडर्ड तय किया है और हम इसे बनाए रखना चाहते हैं।"

कंडुला ने आगे कहा, "हमने जापान की GL Hakko के साथ अपनी लगभग दस साल पुरानी पार्टनरशिप को और मजबूत किया है। हमने 19% हिस्सेदारी के लिए 71 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके साथ ही हमारे पास अगले 3 सालों में इसे बढ़ाकर 51.07% करने का अधिकार भी है। इससे हमें जापान की 70 साल पुरानी ग्लास-लाइनिंग टेक्नोलॉजी (जिसमें कंडक्टिविटी ग्लास टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर-ग्रेड इक्विपमेंट शामिल हैं) तक पहुंच मिलेगी। इससे हमारे प्रोडक्ट्स और बेहतर होंगे और हमारे लिए नए ग्लोबल मार्केट के दरवाजे भी खुलेंगे।"

शेयर का परफॉर्मेंस

इस स्मॉलकैप शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो एक महीने में 8.37% की बढ़त हुई है। इसके अलावा, शेयर ने साल-दर-साल (YTD) आधार पर 88% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं, शेयरों ने एक साल में 70% का फायदा दिया है। बता दें कि स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग के शेयर 13 जनवरी, 2025 को ₹176 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जबकि इसका IPO प्राइस ₹140 था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 305.55 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 104.75 रुपये है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शानदार नतीजे के बाद दौड़ पड़ा यह शेयर, ऑल टाइम हाई के करीब भाव