1560% की तूफानी तेजी, अब स्मॉलकैप कंपनी बांट रही शेयर, दांव लगाने का आखिरी मौका
मुख्य बातें
- स्मॉलकैप कंपनी पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स 2:5 के रेशियो में अपने शेयर का बंटवारा कर रही है
- शेयरों के बंटवारे की रिकॉर्ड डेट मंगलवार 21 जुलाई है
- जो निवेशक स्टॉक स्प्लिट का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें आज ही कंपनी के शेयर खरीदने होंगे

स्मॉलकैप कंपनी पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर रही है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर को 2:5 के रेशियो में बांट रही है। पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स ने स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट मंगलवार 21 जुलाई फिक्स की है, ऐसे में जो निवेशक शेयरों के बंटवारे का फायदा उठाना चाहते हैं उनके लिए दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। सोमवार तक शेयर खरीदने वाले निवेशकों को कंपनी के स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा। पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स के शेयर सोमवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1413.45 रुपये पर पहुंच गए हैं।
2:5 के रेशियो में शेयर बांट रही है मल्टीबैगर कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स अपने शेयर को 2:5 के रेशियो में बांट रही है। यानी, कंपनी 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटेगी। पॉन्डी ऑक्साइड्स ने इससे पहले अक्टूबर 2024 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा था। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स लेड, लेड एलॉय और प्लास्टिक ऐडटिव्स का प्रॉडक्शन करती है। पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स का मार्केट कैप सोमवार को 4287 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
1560% उछल गए हैं पॉन्डी ऑक्साइड्स के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स (Pondy Oxides and Chemicals) के शेयर पिछले पांच साल में 1560 पर्सेंट चढ़ गए हैं। इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 23 जुलाई 2021 को 84.76 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 जुलाई 2026 को 1413.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 850 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 613 पर्सेंट उछल गए हैं। पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1618.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 906.30 रुपये है।
2 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स (Pondy Oxides and Chemicals) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। स्मॉलकैप कंपनी ने जनवरी 2007 में अपने निवेशकों को 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने सितंबर 2022 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर अपने निवेशकों को दिया।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


