रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, 19% चढ़ गए दाम, 76 लाख से बढ़कर 3 करोड़ रुपये के पार पहुंचा मुनाफा
पावना इंडस्ट्रीज के शेयर BSE में 19% चढ़कर 28.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। एक महीने में कंपनी के शेयरों में 40% से अधिक का उछाल आया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 297% से ज्यादा बढ़ा है।

Smallcap Stock: स्मॉलकैप कंपनी पावना इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए हैं। पावना इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को BSE में 19 पर्सेंट चढ़कर 28.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में पावना इंडस्ट्रीज के वित्तीय नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 297 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए कंपोनेंट बनाती है।
76 लाख रुपये से बढ़कर 3 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा मुनाफा
पावना इंडस्ट्रीज (Pavna Industries) के वित्तीय नतीजे चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शानदार रहे हैं। तीसरी तिमाही में टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का मुनाफा 297.37 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 3.02 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 76 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। पावना इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू सालाना आधार पर 36 पर्सेंट बढ़कर 108.03 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 79.43 करोड़ रुपये था। कंपनी का इबिट्डा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 30.15 पर्सेंट बढ़कर 9.54 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
6 महीने में 27% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
पावना इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले 6 महीने में 27 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 19 अगस्त 2025 को 42.44 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2026 को 28.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 22 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक महीने में पावना इंडस्ट्रीज के शेयर 40 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 49.44 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 16.50 रुपये है।
क्या करती है कंपनी
पावना इंडस्ट्रीज (Pavna Industries) की शुरुआत 1971 में हुई है। कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाती है। स्मॉलकैप कंपनी पावना इंडस्ट्रीज दिग्गज ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स (OEM) के लिए हाई क्वॉलिटी ऑटोमोटिव पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी इग्निशन स्विचेज, फ्यूल टैंक कैप्स, ऑटो लॉक्स, ऑयल पंप्स और कॉस्टिंग कंपोंट्स बनाती है। कंपनी टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स, पैसेंजर व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए अपने प्रॉडक्ट्स बनाती है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें


