
₹2 वाले शेयर से बदली निवेशकों की किस्मत, 5 साल में दिया 19000% से ज्यादा रिटर्न
साल 2025 में अब तक यह शेयर करीब 186% चढ़ चुका है जबकि इससे पहले कैलेंडर ईयर 2024 में इसने 455% का रिटर्न दिया था। पांच साल पहले 2 रुपये पर ट्रेड करने वाला यह शेयर अब 360 रुपये के आसपास पहुंच गया है। यह करीब 19000% का रिटर्न दिखाता है।
Indo Thai Securities share price: बीते कुछ साल में बाजार के कई ऐसे स्टॉक थे जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक इंडो थाई सिक्योरिटीज है। यह स्टॉक हाल के समय में सबसे बड़े वेल्थ क्रिएटर्स में से एक बनकर उभरा है। बता दें कि साल 2025 में अब तक यह शेयर करीब 186% चढ़ चुका है जबकि इससे पहले कैलेंडर ईयर 2024 में इसने 455% का रिटर्न दिया था। पांच साल पहले 2 रुपये पर ट्रेड करने वाला यह शेयर अब 360 रुपये के आसपास पहुंच गया है। यह करीब 19000% का रिटर्न दिखाता है। रिटर्न के हिसाब से देखें तो किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू करीब 1.95 करोड़ रुपये हो चुकी होगी। जुलाई 2025 से यह शेयर 1:10 के स्टॉक स्प्लिट के बाद एक्स-स्प्लिट आधार पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें स्प्लिट का लाभ इस गणना में शामिल नहीं है।
शेयर में उतार-चढ़ाव
इंडो थाई सिक्योरिटीज लिमिटेड के शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो जुलाई 2024 से फरवरी 2025 के बीच इसमें एकतरफा तेजी देखने को मिली। इसके बाद बाजार की कमजोरी के चलते शेयर फिसला और छह महीनों में करीब 21% की गिरावट दर्ज की। हालांकि सितंबर में इसने जोरदार वापसी करते हुए महज एक महीने में 78% की छलांग लगाई और अगले महीने इसमें 43% की और तेजी आई। इस रिकवरी ने इसकी मजबूती को साफ तौर पर दिखा दिया।
कंपनी के बारे में
1995 में स्थापित इंडो थाई ग्रुप भारत के प्रमुख फुल-सर्विस ब्रोकिंग हाउस में शामिल है और एनएसई व बीएसई दोनों पर सक्रिय है। 16 कंपनियों के इस समूह की मौजूदगी रियल एस्टेट, ग्रीन टेक्नोलॉजी (फेम्टो) और आईएफएससी जैसे क्षेत्रों में भी है। कंपनी हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स, कॉरपोरेट्स और बड़े ट्रेडर्स को पर्सनलाइज्ड निवेश और वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है।





