मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर कर रहा मालामाल, अब वेदांता से मिला बड़ा ऑर्डर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है
  • सिर्फ तीन महीनों में शेयर में 112% की तेजी आई है
  • इसकी सब्सिडयरी को वेदांता की कंपनी से ऑर्डर मिला है
मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर कर रहा मालामाल, अब वेदांता से मिला बड़ा ऑर्डर

Bluspring Enterprises share: स्मॉलकैप स्टॉक ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज के शेयर में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी को वेदांता ग्रुप के वेंचर से ऑर्डर मिला है। बता दें कि ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।

शेयर का परफॉर्मेंस

वर्तमान में शेयर करीब 4 पर्सेंट बढ़कर 125 रुपये पर आ गया है। सिर्फ तीन महीनों में शेयर में 112% की तेजी आई है। यह शेयर पिछले हफ्ते करीब 15% और पिछले एक महीने में 57% चढ़ा है। सिर्फ शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹131.60 पर पहुंच गया। मार्च 2026 में बने अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर ₹42.01 से अब इसमें 194% की तेजी आई है। शुक्रवार की बढ़त के साथ इस मल्टीबैगर स्टॉक में 2026 में अब तक 100% की तेजी आई है।

कंपनी के ऑर्डर की डिटेल

ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज की सब्सिडयरी STEAG एनर्जी सर्विसेज (इंडिया) को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को हाल ही में अलग हुई वेदांता एल्युमीनियम मेटल से ₹1437.17 करोड़ का ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस (O&M) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट में वेदांता एल्युमीनियम मेटल के 1215 MW के कैप्टिव पावर प्लांट के पूरे ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस का काम शामिल है। यह घरेलू कॉन्ट्रैक्ट 1 अगस्त, 2026 से पांच साल तक लागू रहेगा।

यह वेदांता की ओर से दिया गया दूसरा बड़ा ऑर्डर है। पिछले महीने, STEAG एनर्जी सर्विसेज (इंडिया) को वेदांता के 1800 MW थर्मल पावर प्लांट की यूनिट 1, 3 और 4 के लिए ₹1219.85 करोड़ का कॉम्प्रिहेंसिव ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट मिला। यह पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट 1 जुलाई, 2026 से लागू हुआ। इसके अलावा, वेदांता पावर ने पिछले महीने कंपनी को अपने 600 MW थर्मल पावर प्लांट के लिए ₹406.43 करोड़ का मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी दिया। यह कॉन्ट्रैक्ट भी 1 जुलाई, 2026 से पांच साल के लिए मान्य है।

कंपनी के बारे में

2025 में बनी ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज एक इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस कंपनी है जो इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट के कारोबार में लगी है। कंपनी कई तरह की सेवाओं के लिए एंड-टू-एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशन देती है, जिसमें सॉफ्ट सर्विस, हार्ड और इंजीनियरिंग सर्विस, प्रोडक्शन सपोर्ट सर्विस, हाइजीन सर्विस और टेक्नोलॉजी-बेस्ड सर्विस शामिल हैं।

वेदांता एल्युमीनियम मेटल की बात करें तो भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी है। इसने FY25 में भारत के कुल एल्युमीनियम उत्पादन का आधे से अधिक यानी 2.42 मिलियन टन उत्पादन किया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर कर रहा मालामाल, अब वेदांता से मिला बड़ा ऑर्डर