Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Smallcap Stock Best Agrolife jumped over 11 Percent today company giving bonus Share and Stock Split
10 टुकड़ों में बंट रहा शेयर, बोनस शेयर भी देगी कंपनी, रॉकेट सा उड़ा स्मॉलकैप स्टॉक

10 टुकड़ों में बंट रहा शेयर, बोनस शेयर भी देगी कंपनी, रॉकेट सा उड़ा स्मॉलकैप स्टॉक

संक्षेप:

स्मॉलकैप कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13% से ज्यादा उछलकर 451.90 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। साथ ही, अपने शेयर का बंटवारा कर रही है।

Jan 06, 2026 04:19 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 451.90 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर 8.68 पर्सेंट की तेजी के साथ 432 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 17 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड अपने शेयरधारकों को डबल गिफ्ट देने जा रही है। बेस्ट एग्रोलाइफ, पेस्टिसाइड्स एंड एग्रोकेमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोनस शेयर देने के साथ स्टॉक स्प्लिट कर रही कंपनी
स्मॉलकैप कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। साथ ही, कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर रही है। बेस्ट एग्रोलाइफ अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर अपने निवेशकों को 1 बोनस शेयर बांटेगी। बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड अपने शेयर को भी 10 टुकड़ों में बांट रही है। कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटेगी। बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 16 जनवरी 2026 फिक्स की है।

ये भी पढ़ें:रेखा झुनझुनवाला ने बेचे इस बैंक के शेयर, बड़े शेयरधारकों की लिस्ट से गायब है नाम

एक साल में 26% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड के शेयर पिछले एक साल में 26 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड के शेयर 6 जनवरी 2025 को 587.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 जनवरी 2026 को 432 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 620.10 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 244.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार 6 जनवरी को 1020 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,