₹22 वाले शेयर को खरीदने की लूट, 6 दिन से लग रहा 5% का अपर सर्किट

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन इस पेनी कैटेगरी के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा और यह ₹22.02 पर पहुंच गया
  • शेयर के 52 हफ्ते का हाई 49.45 रुपये है
  • शेयर का यह भाव पिछले साल सितंबर महीने में रहा था

Stock Market
छह दिन से शेयर में उछाल

शेयर बाजार में आई तेजी के बीच मंगलवार को लिस्टेड कंपनी- Ebix लिमिटेड के शेयर भी डिमांड में रहे। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन इस पेनी कैटेगरी के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा और यह ₹22.02 पर पहुंच गया। यह लगातार छठवां कारोबारी दिन है जब शेयर में अपर सर्किट लगा है। बता दें कि शेयर ने 18 अगस्त को अपने नए 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹16.15 को टच किया था। इस लिहाज से शेयर जबरदस्त वापसी कर रहा है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 49.45 रुपये है। शेयर का यह भाव पिछले साल सितंबर महीने में रहा था। अब सवाल है कि आखिर शेयर में तेजी क्यों आ रही है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

Ebix के शेयर में उछाल के कारण

दरअसल, पिछले हफ्ते Ebix और उसके डिस्ट्रीब्यूशन डिवीजन Ebix पेमेंट सर्विसेज ने NSDL पेमेंट बैंक के साथ मिलकर सिर्फ पांच महीनों में एक करोड़ से अधिक NCMC RuPay स्मार्टकार्ड जारी किए। इस दौरान औसतन हर दिन लगभग 66,000 कार्ड जारी किए गए। हर मिनट की बात करें तो लगभग 46 कार्ड बिना किसी रुकावट के जारी किए गए। भारत में RuPay नेटवर्क के तहत किसी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन द्वारा कार्ड जारी करने की यह सबसे तेज रफ्तारों में से एक है। इस पॉजिटिव खबर से कंपनी के शेयर को बूस्ट मिला है।

इन कार्ड्स का इस्तेमाल राज्य परिवहन निगम के रियायती यात्रा का लाभ उठाने वाले यात्री कर रहे हैं, जिनमें छात्र, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, स्वतंत्रता सेनानी और अन्य पात्र श्रेणियों के लोग शामिल हैं। बता दें कि NSDL पेमेंट्स बैंक की साझेदारी में जारी किए गए NCMC कार्ड्स का इस्तेमाल अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) नेटवर्क पर रोजाना यात्रा के लिए किया जा रहा है।

एक और पॉजिटिव खबर

हाल ही में Ebix ने अपने पेमेंट बिजनेस में एक और अहम डेवलपमेंट की घोषणा की। इसकी मुख्य पेमेंट सब्सिडियरी EbixCash वर्ल्ड मनी लिमिटेड को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से ट्रेड रेमिटेंस करने की मंजूरी मिली है। यह भारत की पहली ऐसी नॉन-बैंक संस्था बन गई है जिसे यह मंजूरी मिली है। यह मंजूरी EbixCash वर्ल्ड मनी के मौजूदा 'ऑथराइज्ड डीलर कैटेगरी-II (AD-II)' लाइसेंस के दायरे को बढ़ाती है और कंपनी को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA), RBI की गाइडलाइंस के तहत तय रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के अनुसार ट्रेड रेमिटेंस करने की इजाजत देती है। इस कदम से कंपनी का रेगुलेटेड क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट पोर्टफोलियो बढ़ता है। ये दोनों पॉजिटिव खबर शेयर को बूस्ट देने में मददगार साबित हुई हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹22 वाले शेयर को खरीदने की लूट, 6 दिन से लग रहा 5% का अपर सर्किट